पुरानी देकर नई गाड़ी खरीदने पर डिस्काउंट देंगी कई ऑटो कंपनियां: गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कई कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने पुरानी गाड़ी के बदले नई गाड़ी खरीदने के एवज में डिस्काउंट देने पर सहमति जताई है। गडकरी के मुताबिक, इस प्रोग्राम का मकसद गाड़ियों के आधुनिकीकरण को सहारा देना और नई गाड़ियों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है

अपडेटेड Aug 27, 2024 पर 4:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गडकरी के मुताबिक, इस प्रोग्राम का मकसद गाड़ियों के आधुनिकीकरण को सहारा देना और नई गाड़ियों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि कई कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने पुरानी गाड़ी के बदले नई गाड़ी खरीदने के एवज में डिस्काउंट देने पर सहमति जताई है। इस ऐलान से पहले गडकरी ने सोसायटी ऑफ इंडिया ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक की थी। इस पहल का मकसद साफ और सुरक्षित तरीके से गाड़ियों का बदलाव सुनिश्चित करना है।

गडकरी ने इस पहल के बारे में X (ट्विटर) पर बताया, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे सुझावों के आधार पर कई कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने वैलिड सर्टिफिकेट के साथ पुरानी गाड़ी जमा करने के बाद नई गाड़ी खरीदने पर डिस्काउंट देने को लेकर सहमति जताई है।'

उन्होंने कहा, 'उन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बधाई और शुक्रिया जिन्होंने हमारे व्हीकल फ्लीट मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम का हिस्सा बनने पर सहमति जताई। मुझे भरोसा है कि बाकी भी इस अभियान में शामिल होकर इस अहम प्रयास से जुड़ेंगे।' नई स्कीम के तहत कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां दो साल के लिए डिस्काउंट मुहैया कराएंगी, जबकि पैसेंजर व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां एक साल तक यह छूट देंगी। इस पहल का मकसद पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप के तौर पर बेचने के लिए प्रेरित करने का साथ-साथ यह सुनिश्चित करना है कि सड़कों पर आधुनिक और बेहतर मॉडल वाली गाड़ियां ही मौजूद हों।


गडकरी के मुताबिक, इस प्रोग्राम का मकसद गाड़ियों के आधुनिकीकरण को सहारा देना और नई गाड़ियों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित कर सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।