सगंठित क्षेत्र में काम करने वाले लगभग सभी कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक खास राशि प्रोविडेंट फंड (PF) के नाम पर काटी जाती है। इस राशि को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था- एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के पास जमा किया जाता है। EPFO हर कर्मचारी के नाम से एक EPF खाता खोलती है, जिसमें उस कर्मचारी की PF राशि जमा की जाती है। EPFO ने पिछले कुछ सालों में EPF खाते में जमा बैलेंस को देखना और PF से जुड़ी दूसरी जानकारियों को चेक करना काफी आसान बना दिया है।
उम्मीद जताई जा रही है सरकार जनवरी महीने के अंत में PF खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में खाताधारकों के लिए अपने बैलेंस को चेक करना जरूरी हो जाता है।
SMS से चेक करें अपना PF बैलेंस
मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं बैलेंस
इसके लिए आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 मिस्ड कॉल करना होगा। घंटी बजने के बाद फोन अपने आप कट जाएगा और उसके कुछ देर के बाद आपको EPF बैलेंस सहित आपके खाते से जुड़ी अन्य जानकारी मैसेज के तौर पर मिल जाएगी।
ऑनलाइन घर बैठे कैसे चेक करें अपना बैलेंस?
आप EPFO की वेबसाइट पर लॉग-इन करके भी अपने EPF बैलेंस को चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंवबर (UAN) होना जरूरी है।
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले EPFO की 'मेंबर ई-सेवा (MEMBER e-SEWA) वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको वेबसाइट पर नीचे की तरफ 'अपने UAN नंबर को जानें' का विकल्प दिखेगा। अगर आपको अपना UAN नंबर पता है तो आप उसके ठीक ऊपर दिए गए ऑप्शन 'एक्टिवेट UAN' पर सीधे क्लिक कर सकतें हैं।
स्टेप 2: अब बैलेंस ऑनलाइन देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर विजिट करें और UAN और पासवर्ड के जरिए लॉग करें।
स्टेप 3: इसके बाद Download/View Passbook पर क्लिक करें. ऐसा करने के बाद आपके सामने पासबुक खुलेगी जिसमें आप बैलेंस देख सकते हैं।