Kisan Vikas Patra: आज भी बड़ी संख्या में लोग किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंक ये निवेश के सुरक्षित विकल्पों में से एक है। इसे KVP भी कहा जाता है। अगर आप भी किसान विकास पत्र में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो हम यहां आपको बता रहे हैं कि इस पर कितना ब्याज मिलता है। KVP के लिए नियम और शर्तें क्या है।
किसान विकास पत्र में मिलता है इतना ब्याज
स्माल सेविंग्स स्कीम में हर तीन महीने यानी तिमाही आधार पर ब्याज दरें तय की की जाती हैं। 30 जून 2022 को सरकार ने किसान विकास पत्र में मिलने वाली ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। मौजूदा समय में इस पर सालाना 6.9 फीसदी के दर से ब्याज मिल रहा है। 1000 रुपये से इस स्कीम में निवेश की शुरुआत की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। पैसे डबल करने के मकसद से लोग इस स्कीम का फायदा उठाते हैं।
इतने समय में डबल हो जाता है पैसा
किसान विकास पत्र में आपकी निवेश राशि 124 महीने यानी 10 साल 4 महीने में डबल हो जाती है।
किसान विकास पत्र में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत छूट नहीं मिलती है। यानी इसके रिटर्न पर भी टैक्स भरना होगा। हालांकि, इस स्कीम में TDS की कटौती नहीं होती है। अगर आप इस स्कीम में 50,000 रुपये से अधिक का निवेश करते हैं, तो आपको अपने पैन कार्ड की डिटेल्स शेयर करनी होगी।
कौन खुलवा सकते हैं अकाउंट?
इस स्कीम के तहत 10 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अकाउंट खुलवा सकता है। लेकिन 18 साल की उम्र तक किसी व्यस्क की देखरेख में अकाउंट ऑपरेट करना होता है। वहीं 18 साल के ऊपर का व्यक्ति सिंगल, दो या तीन लोगों के साथ मिलकर अकाउंट खोल सकते हैं।