ऑनलाइन बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं अपना Pan Card, जानें क्या है स्टेप बाय स्टेप तरीका

ITR फाइल करने, बैंक में अकाउंट खुलवने, पैसा ट्रांसफर करने और लौन सैंक्शन करवाने जैसे कुछ बेहद ही जरूरी और अहम कामों में पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने पैन कार्ड को ऑनलाइन तरीके से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने पैन कार्ड को NSDL पोर्टल या UTIITSL पोर्टल के जरिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन बेहद आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं अपना Pan Card, जानें क्या है स्टेप बाय स्टेप तरीका

पैन कार्ड (Pan Card) आज के वक्त में सबसे जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। कई सारे अहम और जरूरी कामों के लिए पान कार्ड को इस्तेमाल में लाया जाता है। ITR फाइल करने, बैंक में अकाउंट खुलवने, पैसा ट्रांसफर करने और लौन सैंक्शन करवाने जैसे कुछ बेहद ही जरूरी और अहम कामों में पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने पैन कार्ड को ऑनलाइन तरीके से भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपने पैन कार्ड को NSDL पोर्टल या UTIITSL पोर्टल के जरिए ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते हैं इससे जुड़े पूरे प्रॉसेस के बारे में।

UTIITSL पोर्टल के जरिए कैसे डाउनलोड करें पैन कार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले आपको UTIITSL के ई-पैन पोर्टल पर जाना होगा।


स्टेप 2: दूसरे स्टेप में आपको पैन नंबर, तारीख, जीएसटीआईएन नंबर और कैप्चा दर्ज करें और सबमिट करने के लिए आगे बढ़ना होगा।

स्टेप 3: तीसरे स्टेप में आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या दोनों पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।

स्टेप 4: चौथे स्टेप में आपको यदि पैन जारी करने की अवधि 30 दिनों से अधिक है, तो उपयोगकर्ता को 8.26 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी करना होगा।

स्टेप 5: पांचवे स्टेप में पेमेंट करने के बाद आप ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन्स के लिए बड़े काम की है IDBI बैंक की ये स्पेशल FD स्कीम, मिलता है ज्यादा ब्याज का फायदा

NSDL के जरिए कैसे डाउनलोड करें पैन कार्ड

स्टेप 1- सबसे पहले एनएसडीएल ई-पैन कार्ड डाउनलोड पेज पर जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद पैन नंबर या एकनॉलेजमेंट नंबर को चुनने के लिए क्लिक करें।

स्टेप 3- तीसरे स्टेप में आपको कैप्चा के साथ मांगी गई सारी जानकारियों को दर्ज करना होगा

स्टेप 4- चौथे स्टेप में आपको क्लिक टू सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- इसके बाद आपका पैन कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे आप क्लिक टू डाउनलोड के ऑप्शन पर जाकर पीडीएफ फॉर्मैट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।