SBI में बड़ी आसानी से हासिल कर सकते हैं गोल्ड लोन, जानें क्या है अप्लाई करने का आसान तरीका

भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन लेने की सुविधा देता है। ग्राहक एसबीआई से बैंकों द्वारा बेचे गए सोने के सिक्कों या फिर गहनों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले सकते हैं। SBI से मैक्सिमम 50 लाख और मिनिमम 20 हजार रुपये तक का गोल्ड लोन लिया जा सकता है। गोल्ड लोन के तहत सिक्योरिटी के तौर पर सोने के गहनों को गिरवी रखना पड़ता है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
SBI में बड़ी आसानी से हासिल कर सकते हैं गोल्ड लोन, जानें क्या है अप्लाई करने का आसान तरीका

अक्सर हमें अपनी फाइनेंशियल जरूरतों या फिर किसी इमरजेंसी केस के लिए लोन लेने की जरूरत पड़ती है। बैंकों द्वारा ग्राहकों के लिए अलग अलग कटेगरी के लोन भी अवेलबल कराए जाते हैं। इन्हीं में से एक है गोल्ड लोन (Gold Loan)। भारत में गोल्ड लोन को एक तरह के सिक्योर्ड लोन की कटेगरी में रखा जाता है। इसमें आप अपने सोने के गहनों या सिक्कों को बैंक में रखकर बदले में लोन हासिल कर सकते हैं। यह लोन उन सिक्कों या गहनों की कीमत का एक हिस्से के तौर पर दिया जाता है।

SBI भी देता है गोल्ड लोन सुविधा का फायदा

भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपने ग्राहकों को गोल्ड लोन लेने की सुविधा देता है। ग्राहक एसबीआई से बैंकों द्वारा बेचे गए सोने के सिक्कों या फिर गहनों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले सकते हैं। SBI से मैक्सिमम 50 लाख और मिनिमम 20 हजार रुपये तक का गोल्ड लोन लिया जा सकता है। गोल्ड लोन के तहत सिक्योरिटी के तौर पर सोने के गहनों को गिरवी रखना पड़ता है। अगर आप 31 मार्च 2023 से पहले गोल्ड लेते हैं आपको किसी भी तरह की प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।

Gold Price: आज गोल्ड और सिल्वर में आई जबरदस्त तेजी, एक दिन में इतने बढ़ गए दाम


कौन ले सकता है ये गोल्ड लोन

SBI से इस गोल्ड लोन को केवल 18 साल से ऊपर के ग्राहकों के द्वारा लिया जा सकता है। इसके अलावा गोल्ड लोन केवल ऐसे लोगों को दिया जाता है जिनके पास इनकम का कोई स्टेबल सोर्स हो या फिर वह पेंशनभोगी हो। गोल्ड लेने के अगले महीने से प्रिंसिपल अमाउंट और इंटरेस्ट रेट का भुगतान शुरू हो जाएगा। लिक्विड गोल्ड लोन (ओवरड्राफ्ट) में ओवरड्राफ्ट अकाउंट के साथ ट्रांजैक्शन फैसेल्टी मिलेगी। गोल्ड लोन में ग्राहकों को हर महीने ब्याज चुकाना होता है। बैंक के द्वारा समय समय पर गोल्ड की वैल्युएशन भी की जाती है।

जरूरी डॉक्युमेंट्स

गोल्ड लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे। इनमें फोटोग्राफ के साथ गोल्ड लोन अप्लीकेशन, एड्रेस प्रूफ के साथ एक आइडी प्रूफ और अगर लोन लेने वाला ग्राहक पढ़ा लिखा नहीं है तो इस दशा में एक गवाह चाहिए होता है। इसके अलावा लोन डिस्बर्समेंट के टाइम आपको डिमांड प्रॉमिसरी (डीपी) नोट और डीपी नोट डिलीवरी लेटर, गोल्ड ज्वैलरी का डिलिवरी लेटर, अरेंजमेंट लेटर और लोन सैंक्शन के टाइम मिला हार्ड लेटर चाहिए होगा।

इस तरह से कर सकते हैं अप्लाई

गोल्ड लोन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर लोन सेक्शन में जाना होगा। वहां पर आपको गोलेड लोन ऑपेशन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होकर आएगा। यहां पर आपको SBI पर्सनल गोल्ड लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने अप्लाई नाऊ का ऑप्शन आएगा। जहां पर क्लिक करके आप गोल्ड लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।