Gold Silver Price Today 13 March 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में जबरदस्त तेजी आई। सोने का भाव 56,700 के ऊपर आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 1,079 रुपये चढ़कर 56,748 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,669 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी तेजी रही। सिल्वर का रेट आज 1,639 रुपये चढ़कर 66,430 रुपये पर आ गया। बीते शुक्रवार की शाम को सिल्वर का रेट 63,430 रुपये पर बंद हुआ था।
56,700 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 13 मार्च को 55,748 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 51,981 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर चेक कर लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। दाम अभी 56,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।