UPI के जरिए ATM से भी निकाल पाएंगे पैसा, जानें कैसे काम करेगी ये सर्विस

अभी तक UPI का इस्तेमाल करके केवल क्यूर कोड स्कैन करके और नंबर के जरिए लोगों को पैसे ट्रांसफर किए जा सकते थे। हालांकि अब यूपीआई के जरिए लोग एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल हिताची पेमेंट सर्विसेज ने नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी में व्हाइट लेवल एटीएम (WLA) के तौर पर यूपीआई एटीएम की शुरुआत की गई है

अपडेटेड Sep 06, 2023 पर 8:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभी तक UPI का इस्तेमाल करके केवल क्यूर कोड स्कैन करके और नंबर के जरिए लोगों को पैसे ट्रांसफर किए जा सकते थे। हालांकि अब यूपीआई के जरिए लोग एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं

UPI का इस्तेमाल देश में काफी तेजी से बढ़ा है। अभी तक यूपीआई का इस्तेमाल करके केवल क्यूर कोड स्कैन करके और नंबर के जरिए लोगों को पैसे ट्रांसफर किए जा सकते थे। हालांकि अब यूपीआई के जरिए लोग एटीएम से भी पैसे निकाल सकते हैं। दरअसल हिताची पेमेंट सर्विसेज ने नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी में व्हाइट लेवल एटीएम (WLA) के तौर पर यूपीआई एटीएम की शुरुआत की गई है। इस सर्विस के जरिए मनी स्पॉट यूपीआई एटीएम से आप ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के बिना कैश निकाल सकते हैं।

बिना ATM कार्ड के UPI से निकल सकेगा पैसा

5 सितंबर के दिन मंबई में आयोजित हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिताची मनी स्पॉट यूपीआई एटीएम को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया था। इन एटीएम को एक से ज्यादा लोकेशन पर लगाया जाएगा। जिसके बाद एटीएम से कैश निकालने के लिए डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मशीन के जरिए कोई भी व्यक्ति यूपीआई ऐप के जरिए एटीएम से पैसे निकाल सकेगा।

बच्चों का भी बनवा सकते हैं Aadhaar Card, जानें क्या है इसका प्रोसेस और लगेंगे कौन से डाक्युमेंट्स


क्या कहा हिताची पेमेंट सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर ने

इस मौके पर हिताची पेमेंट सर्विसेज के कैश बिजनेस डिपार्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सुनील विकासमे ने मीडिया के सामने कहा कि यूपीआई-एटीएम इस्तेमाल के लिहाज से आसान, सुरक्षित और एफर्टलेस है। आइये अब यूपीआई एटीएम से पैसे निकालने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

ऐसे निकाल सकते हैं UPI ATM से पैसे

यूपीआई एटीएम से पैसे निकालना बेहद ही आसान है। बस आपको कुछ बेहद ही सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले आप जितनी रकम निकालना चाहते हैं उसे एटीएम में सेलेक्ट कर लें। इसके बाद चुनी हुई रकम के साथ आपकी स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड आएगा। इसके बाद अपने फोन में मौजूद यूपीआई ऐप से क्यूआर कोड को स्कैन कर लें। इसके बाद ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए आपको यूपीआई पिन को इंटर करना होगा। जिसके बाद एटीएम मशीन से कैश निकल जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।