Get App

क्या आप समय-समय पर अपने क्रेडिट स्कोर को चेक करते हैं? जानिए यह क्यों बहुत जरूरी है

लोन के लिए अप्लाई करने पर बैंक या एनबीएफसी आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) की जांच करती हैं। इसमें आपके क्रेडिट कार्ड्स की डिटेल, लोन, बैंक अकाउंट्स सहित कई तरह की फाइनेंशियल जानकारियां शामिल होती हैं। इसमें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, डिफॉल्ट और लेट पेमेंट की डिटेल भी शामिल होती है। आपसे जुड़ी ये जानकारियां देखने के बाद बैंक यह तय करता है कि आपको लोन देना है या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 6:12 PM
क्या आप समय-समय पर अपने क्रेडिट स्कोर को चेक करते हैं? जानिए यह क्यों बहुत जरूरी है
पेमेंट हिस्ट्री में आपके लोन की चुकाई गई EMI या क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट शामिल होता है। क्रेडिट रिपोर्ट में आपके सभी लोन की डिटेल शामिल होंगी। लेंडिंग इंस्टीट्यूशंस कंज्यूमर का क्रेडिट इंफॉर्मेशन हर महीने क्रेडिट ब्यूरो को शेयर करते हैं।

आप जब लोन या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक या एनबीएफसी आपके क्रेडिट स्कोर (Credit Score) की जांच करती हैं। इसमें आपके क्रेडिट कार्ड्स की डिटेल, लोन, बैंक अकाउंट्स सहित कई तरह की फाइनेंशियल जानकारियां शामिल होती हैं। इसमें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, डिफॉल्ट और लेट पेमेंट की डिटेल भी शामिल होती है। आपसे जुड़ी ये जानकारियां देखने के बाद बैंक यह तय करता है कि आपको लोन देना है या नहीं। अगर बैंक लोन देने को तैयार हो जाता है तो फिर सवाल यह होता है कि आपके लिए इंटरेस्ट रेट कितना होगा। बैंक आपके क्रेडिट स्कोर से यह भी तय करता है कि आपको कितने अमाउंट का लोन दिया जा सकता है।

क्यों जरूरी है क्रेडिट स्कोर चेक करना?

इसलिए आपके लिए अपने क्रेडिट स्कोर की समय-समय पर जांच करते रहना जरूरी है। इसमें आपसे जुड़ी कोई गलत जानकारी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। बैंक लोन का आपका अप्लिकेशन खारिज कर सकता है। एनबीएफसी क्रेडिट कार्ड के आपके आवेदन को रिजेक्ट कर सकती है। सवाल है कि आपको अपने क्रेडिट स्कोर में किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें