Get App

छह महीने में आप अपने क्रेडिट स्कोर में इम्प्रूवमेंट चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स

अच्छा क्रेडिट स्कोर यानी 750 से ज्यादा के क्रेडिट स्कोर से न सिर्फ आपके लोन अप्लिकेशन के एप्रूव होने की संभावना बढ़ जाती है बल्कि आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ जाती है। कई बैंक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर लोन के इंटरेस्ट रेट में भी रियायत देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 10:57 PM
छह महीने में आप अपने क्रेडिट स्कोर में इम्प्रूवमेंट चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स
आपकी रीपेमेंट हिस्ट्री का आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है। एक भी बिल के पेमेंट में देरी आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है।

क्रेडिट स्कोर बेहतर करने के लिए छह महीने का समय पर्याप्त है। इस दौरान आपको कई जरूरी कदम उठाने होंगे। अच्छा क्रेडिट स्कोर यानी 750 से ज्यादा के क्रेडिट स्कोर से न सिर्फ आपके लोन अप्लिकेशन के एप्रूव होने की संभावना बढ़ जाती है बल्कि आपकी क्रेडिट लिमिट भी बढ़ जाती है। कई बैंक अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर लोन के इंटरेस्ट रेट में भी रियायत देते हैं। आइए क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात करते हैं।

आपके क्रेडिट स्कोर में कोई गलत डेटा तो नहीं

सबसे पहले आपको अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को ध्यान से देखने की जरूरत है। अगर इसमें कोई गलत जानकारी या गलत डेटा है तो उसे ठीक करना सबसे जरूरी है। इसकी वजह यह है कि गलत जानकारी या गलत डेटा आपके खराब क्रेडिट स्कोर की वजह हो सकता है।

हर बिल का पेमेंट तय समय पर जरूर कर दें

आपकी रीपेमेंट हिस्ट्री का आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है। एक भी बिल के पेमेंट में देरी आपके क्रेडिट स्कोर को खराब कर सकता है। अगर आप अक्सर तय समय पर बिल का पेमेंट करना भूल जाते हैं तो आप ऑटो-पे की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपके बैंक अकाउंट से तय तारीख को अपने आप बिल का पेमेंट हो जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें