Get App

Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा लग्जरी फ्लैट, इतनी है कीमत

Shubman Gill: बता दें कि, जुहू मुंबई का एक प्रमुख और पॉश इलाका है, जहां बड़े बिजनेसमैन, फिल्मी सितारे और खेल जगत की मशहूर हस्तियां रहना पसंद करती हैं। शुभमन गिल ने यह अपार्टमेंट रियल एस्टेट कंपनी पूजा लेज़र एंड लाइफस्टाइल से खरीदा है। इस कंपनी को फिल्म निर्माता वाशु भगनानी, उनकी पत्नी पूजा भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी मिलकर चलाते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 8:28 PM
Shubman Gill: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा लग्जरी फ्लैट, इतनी है कीमत
गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन 28 मार्च, 2026 से शुरू हो रहा है। वहीं क्रिकेट के धकड़ा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू इलाके में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। इस फ्लैट की कीमत 20 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है।

शुभमन गिल ने खरीदा 20.7 करोड़ का फ्लैट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म जैपकी के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के जुहू इलाके में एक लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है। यह फ्लैट 3,369 वर्ग फुट का है और इसकी कीमत करीब 20.7 करोड़ रुपये बताई गई है। यह अपार्टमेंट जुहू-तारा रोड पर बन रहे ‘पूजा लुमिनेयर’ प्रोजेक्ट की 12वीं मंजिल पर स्थित है और अभी निर्माणाधीन है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस प्रॉपर्टी की खरीद के लिए करीब 1.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। इस फ्लैट की प्रति वर्ग फुट कीमत लगभग 61,442 रुपये पड़ती है, जो इस इलाके के अन्य प्रोजेक्ट्स के बराबर मानी जा रही है।

मुंबई के इस पॉश इलाके में खरीदा फ्लैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें