Get App

Crypto : 2021 में 8.6 अरब डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो की money laundering, 30% की हुई बढ़ोतरी

Chainalysis का अनुमान है कि 2017 से अभी तक साइबरक्रिमिनल कुल 33 अरब डॉलर की क्रिप्टो की लॉन्डरिंग कर चुके हैं, जिसमें से ज्यादातर ने सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजेस की ओर रुख किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2022 पर 8:03 PM
Crypto : 2021 में 8.6 अरब डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो की money laundering, 30% की हुई बढ़ोतरी
क्रिप्टोकरंसीज के गलत कामों में इस्तेमाल होने के आरोप लगते रहे हैं

Crypto money laundering :  साइबरक्रिमिनल्स ने बीते साल यानी 2021 में 8.6 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज की लॉन्डरिंग की, जो 2020 की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा है। एक ब्लॉकचेन एनालिसिस कंपनी चाइनालिसिस (Chainalysis) द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

चाइनालिसिस का अनुमान है कि 2017 से अभी तक साइबरक्रिमिनल कुल 33 अरब डॉलर की क्रिप्टो की लॉन्डरिंग कर चुके हैं, जिसमें से ज्यादातर ने सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजेस की ओर रुख किया है। कंपनी ने कहा कि बीते साल मुकदमेबाजी और इलीगल क्रिप्टो एक्टिविटी दोनों में खासी बढ़ोतरी को देखते हुए 2021 में मनी लॉन्डरिंग में भारी बढ़ोतरी आश्चर्यजनक नहीं है।

मनी लॉन्डरिंग का मतलब उस प्रोसेस से है जिसमें अवैध रूप से कमाए गए धन को लीगल बिजनेस में ट्रांसफर किया जाता है।

17% डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस एप्लीकेशंस में गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें