Cryptocurrency की दुनिया में आने वाला है तहलका, अब ये CEO करने वाले हैं एंट्री

Cryptocurrency के बड़े समर्थक और ट्विटर (Twitter) के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने डिजिटल करेंसी में एंट्री की तैयारी कर ली है

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 12:09 PM
Cryptocurrency की दुनिया में आने वाला है तहलका, ये CEO करने वाले हैं एंट्री

Cryptocurrency के बड़े समर्थक और ट्विटर (Twitter) के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने डिजिटल करेंसी में एंट्री की तैयारी कर ली है। जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक (Block) बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने पर काम कर रही है। ब्लॉक के संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी (Block founder and CEO Jack Dorsey) ने पुष्टि की है कि कंपनी, जिसे पहले स्क्वायर के नाम से जाना जाता था, एक बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

जैक डोर्सी ने नवंबर 2021 में ट्विटर के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया था। डोर्सी ने ट्वीट के जरिया बताया कि वह आधिकारिक तौर पर एक खुले बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम को बनाने पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने पहली बार घोषणा की कि वह अक्टूबर में इस योजना पर विचार कर रहे हैं।

हार्डवेयर के लिए कंपनी के महाप्रबंधक थॉमस टेम्पलटन ने ट्वीट किया और कहा कि इस योजना का टारगेट माइनिंग बिटकॉइन को मार्केट वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बनाने का है।


Square एक फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है जो अभी पेमेंट बिजनेस में काम कर रही है। कंपनी अपने कारोबार को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। वह क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने, माइनिंग करने, मेंटेनेंस जैसे काम को आसान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कंपनी का मानना है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी आने वाले कल का भविष्य है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।