Get App

Cyber Insurance: डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने वाली नई ढाल, आपकी जिंदगी भर की कमाई रहेगी सुरक्षित

Cyber Insurance: साइबर इंश्योरेंस डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने का नया सुरक्षा कवच है। यह पॉलिसी UPI फ्रॉड, फिशिंग ईमेल और ऑनलाइन स्कैम से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई करती है, ताकि आपकी जिंदगी भर की कमाई सुरक्षित रहे

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 3:03 PM
Cyber Insurance: डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने वाली नई ढाल, आपकी जिंदगी भर की कमाई रहेगी सुरक्षित

आज के दौर में डिजिटल लेन-देन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। मोबाइल बैंकिंग, UPI पेमेंट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने सुविधा तो दी है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है। एक छोटी-सी गलती या लापरवाही आपकी जिंदगी भर की कमाई को मिनटों में छीन सकती है। ऐसे समय में साइबर इंश्योरेंस लोगों के लिए सुरक्षा कवच बनकर सामने आ रहा है।

क्यों जरूरी है साइबर इंश्योरेंस?

पिछले कुछ सालों में भारत में डिजिटल फ्रॉड के मामलों में तेज़ी आई है। इंटरनेट की आसान पहुंच और डिजिटल साक्षरता की कमी ने साइबर अपराधियों को और ताकतवर बना दिया है। कई लोग फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक या UPI फ्रॉड का शिकार होकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठे हैं। ऐसे में साइबर इंश्योरेंस आपके नुकसान की भरपाई करने का विकल्प देता है।

क्या मिलता है इस पॉलिसी में?

साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होते हैं जैसे कि UPI फ्रॉड, फिशिंग ईमेल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्कैम या पहचान की चोरी तो बीमा कंपनी आपको आर्थिक नुकसान की भरपाई करती है। यह पॉलिसी न सिर्फ आपके बैंक बैलेंस को सुरक्षित रखती है बल्कि डिजिटल दुनिया में आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें