बढ़ते साइबर जोखिमों को देखते हुए साइबर बीमा अब वैकल्पिक रिस्क ट्रांसफर टूल नहीं रह गया है। यह एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट का एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। इतना ही नहीं इसका रिन्यूअल भी हो रहा है। पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस की एक स्टडी के मुताबिक, साइबर बीमा क्लाइंट्स में से लगभग 100% अपनी पॉलिसी का रिन्यूअल करा रहे हैं। बिजनेस अब साइबर जोखिमों की दोहराव वाली और बदलती प्रकृति को पहचान रहे हैं।
