DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार ने दी कर्मचारियों को खुशखबरी! कर्मचारियों का 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता

DA hike news: छत्तसीगढ सरकार ने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने कर्माचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब छत्तसीगढ सरकार के कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 1:58 PM
Story continues below Advertisement
DA hike news: छत्तसीगढ सरकार ने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है।

DA hike news: छत्तसीगढ सरकार ने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने कर्माचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। अब छत्तसीगढ सरकार के कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारियों की बढ़ेगा 4 फीसदी महंगाई भत्ता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की है। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत हो जाएगा। दिवाली का त्योहार नजदीक है और ऐसे में उनकी सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।


3.90 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

राज्य के सीनियर अधिकारियों ने बताया इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी इस साल 1 अक्टूबर से लागू होगी। इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बेसिक सैलरी का 46 प्रतिशत हो गया था।

केंद्र सरकार भी बढ़ाएगी डीए

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार 3 से 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो अभी मिलने वाला 50% डीए बढ़कर 53 या 54 प्रतिशत हो सकता है। इस फैसले को दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा मिलेगा।

LIC Mutual Fund की स्कीम में रोजाना 100 रुपये SIP से कर सकते हैं निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।