Get App

DA Hike: जनवरी में 60% हो सकता है महंगाई भत्ता! सरकार जल्द करेगी ऐलान

DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कर्मचारियों को हर महीने 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 6:08 PM
DA Hike: जनवरी में 60% हो सकता है महंगाई भत्ता! सरकार जल्द करेगी ऐलान
DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है।

DA Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कर्मचारियों को हर महीने 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। अगर जनवरी 2026 में सरकार 2 फीसदी की बढ़ोतरी डीए में करती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 60 फीसदी हो सकता है।

इस बढ़ोतरी का आधार लेबर ब्यूरो के जारी ऑल इंडिया कंज़्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े हैं। 31 दिसंबर 2025 को जारी नवंबर 2025 के आंकड़ों में इंडेक्स 0.5 अंक बढ़कर 148.2 पर पहुंच गया, जिससे 12-महीने का औसत 60% DA की दिशा में मजबूती से बढ़ गया है।

7वें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक DA का कैलकुलेशन AICPI-IW (बेस ईयर 2016=100) के 12-महीने के औसत से की जाती है। नवंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर गणना करने पर DA 59.93% पर पहुंच गया है यानी 60% के बेहद करीब पहुंच गया है।

जुलाई 2025: 58.53%

सब समाचार

+ और भी पढ़ें