DA Hike: होली से पहले 60% होगा महंगाई भत्ता! सरकार अगले हफ्ते कर सकती है ऐलान

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने ज्यादातर होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया है। साल 2026 में भी उम्मीद है कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाएगी

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 4:25 PM
Story continues below Advertisement
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने ज्यादातर होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया है। साल 2026 में भी उम्मीद है कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाएगी। अब सवाल है कि सरकार कितना महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है? महंगाई भत्ता यानी डीए में 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ा 148.2 जारी किया है। इसके आधार पर डीए 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। लाखों कर्मचारी डीए बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। इस बार होली 3 मार्च 2026 को है। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार होली से पहले डीए का ऐलान करेगी?

कब होता है डीए का ऐलान?

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। एक जनवरी से और दूसरा जुलाई से लागू होता है। लेकिन घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है। कई बार यह होली या दिवाली जैसे बड़े त्योहार से पहले होता है। उदाहरण के लिए 2025 में होली 14 मार्च को थी। लेकिन डीए बढ़ोतरी का ऐलान 28 मार्च को हुआ। वहीं अक्टूबर 2025 में दिवाली से पहले डीए बढ़ाया गया था। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि इस बार सरकार होली से पहले घोषणा कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला सरकारी आदेश से ही साफ होगा।


डीए क्यों है जरूरी?

डीए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर मिलता है। बेसिक वेतन पे कमीशन तय करता है। 7वें वेतन आयोग के पीरियड 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो गई है। 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में समय लगेगा। तब तक कर्मचारियों की बेसिक सैलरी नहीं बदलेगी, लेकिन डीए हर छह महीने में बढ़ता रहेगा।

सैलरी पर कितना असर?

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है।

58% डीए पर

18,000 का 58% = 10,440 रुपये

कुल सैलरी (बेसिक + डीए) = 28,440 रुपये

अगर डीए 60% हो जाता है?

18,000 का 60% = 10,800 रुपये

कुल सैलरी = 28,800 रुपये

यानी हर महीने 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस और सालाना इंक्रीमेंट अलग से मिलता है।

डीए कैसे तय होता है?

डीए की गणना AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर होती है। दिसंबर 2025 तक 12 महीने का औसत 145.54 रहा। इसे पुराने बेस ईयर से जोड़ने के लिए 2.88 से गुणा किया जाता है। फॉर्मूले के अनुसार डीए 60.33% बनता है। सरकार इसे राउंड ऑफ करके 60% मानेगी। यानी 2% की बढ़ोतरी लगभग तय है। अब सबकी नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर है। अगर होली से पहले फैसला होता है, तो यह कर्मचारियों के लिए त्योहार से पहले बड़ी राहत होगी।

IRCTC पर टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य, अब बिना वेरिफिकेशन नहीं मिलेगा टिकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।