Indian Railway: अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यूजर्स को टिकट बुक करने से पहले आधार से अपनी पहचान वैरिफाई करनी होगी।
Indian Railway: अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने नए नियम लागू कर दिए हैं। अब यूजर्स को टिकट बुक करने से पहले आधार से अपनी पहचान वैरिफाई करनी होगी।
IRCTC का कहना है कि यह कदम असली यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाया गया है। खासतौर पर तत्काल और एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) टिकटों में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए यह सिस्टम लाया गया है।
नए नियम के मुताबिक केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही एडवांस रिजर्वेशन के पहले दिन टिकट बुक कर सकेंगे। जिन लोगों ने अपना अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है, वे ओपनिंग डे पर टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए भी आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इससे फर्जी आईडी बनाकर टिकट बुक करने की कोशिशों पर रोक लगेगी। IRCTC का दावा है कि इससे टिकटों का सही और ट्रांसपेरेंट डिस्ट्रीब्यूशन होगा।
आधार आधारित ओटीपी सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया गया था। दिसंबर 2025 तक 322 ट्रेनों में यह सर्विस चालू हो चुकी थी। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इस सिस्टम के बाद करीब 65 प्रतिशत ट्रेनों में कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने का समय बेहतर हुआ है। यात्रियों के लिए सलाह है कि वह जल्द से जल्द अपना IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाई कर लें। ताकि, टिकट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।