DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! डीए में बंपर बढ़ोतरी के संकेत, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

DA Hike Calculator: आमतौर पर केंद्र सरकार साल की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) के लिए डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में त्योहारी सीजन के आसपास करती है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी और कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया भी मिलेगा

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है

7th Pay Commission DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 की महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को लेकर बड़ी और राहत भरी खबर आई है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जून 2026 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

जून 2026 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) 1.1 अंक बढ़कर 151.9 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले 12 महीनों के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार जुलाई से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए कर्मचारियों के डीए (DA) और पेंशनभोगियों के डीआर (DR) में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

AICPI-IW आंकड़ों से कैसे समझें डीए का गणित?


जुलाई 2026 की DA समीक्षा के लिए सरकार जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों के औसत AICPI-IW इंडेक्स को आधार मानती है। जून का आंकड़ा 151.9 आने के बाद 12 महीनों का औसत 148.65 बैठता है।

7वें वेतन आयोग के तय फॉर्मूले के तहत गणना करने पर वर्तमान में डीए दर 63.77% निकलकर आती है:

फॉर्मूला: [{(12 महीनों का औसतन AICPI-IW × 2.88) − 261.41} ÷ 261.41] × 100

गणना: [{(148.65 × 2.88) − 261.41} ÷ 261.41] × 100 = 63.77%

3% बढ़ेगा या 4%? राउंडिंग ऑफ के फैसले पर टिका गणित

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 60% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जनवरी 2026 में 2% की बढ़ोतरी की गई थी। अब आगे की बढ़ोतरी सरकार की 'राउंडिंग ऑफ' नीति पर निर्भर करेगी:

3% की बढ़ोतरी हुई: अगर सरकार दशमलव के आंकड़ों को छोड़कर केवल निचले अंक को मानती है, तो डीए 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। ऑल इंडिया एनपीएस एंपलाइज फेडरेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि कर्मचारियों को 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा है।

4% की बढ़ोतरी हुई: अगर सरकार 63.77% को निकटतम पूर्णांक में राउंड ऑफ करती है, तो यह आंकड़ा 64% हो जाएगा। इस स्थिति में कर्मचारियों को सीधे 4-प्रतिशत अंक का लाभ मिलेगा।

कर्मचारी यूनियनों की मांग: कर्मचारी संगठनों की मांग है कि सरकार डीए को राउंड ऑफ करने के बजाय पूरे दशमलव अंक (यानी 63.77%) के हिसाब से ही लागू करे या फिर पूरे डीए का मूल वेतन में विलय करे।

AICPI-IW इंडेक्स: पिछले 12 महीनों का ट्रेंड

महंगाई भत्ते की गणना के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 के आंकड़ों की चाल इस प्रकार रही:

महंगाई भत्ते की गणना के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 के आंकड़ों की चाल इस प्रकार रही:

सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी? जानिए कैलकुलेशन

अगर केंद्र सरकार डीए में 3% की बढ़ोतरी को हरी झंडी देती है, तो न्यूनतम बेसिक पे वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा:

3% डीए बढ़ोतरी पर (63% DA): लेवल-1 के केंद्रीय कर्मचारियों को, जिनका न्यूनतम मूल वेतन ₹18,000 है, उनकी सैलरी में हर महीने ₹540 का सीधा फायदा (18,000 का 3%) मिलेगा।

4% डीए बढ़ोतरी पर (64% DA): अगर डीए 4 फीसदी बढ़ता है, तो इसी बेसिक पे वाले कर्मचारी की मासिक सैलरी में ₹720 का इजाफा होगा।

कब तक होगी आधिकारिक घोषणा?

आमतौर पर केंद्र सरकार साल की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) के लिए डीए बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में त्योहारी सीजन के आसपास करती है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी और कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया भी मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।