DA Hike: बजट से पहले 63% होगा महंगाई भत्ता! 1 करोड़ कर्मचारियों को है इंतजार

DA Hike Update: क्या बजट से पहले महंगाई भत्ता बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा? अगर महंगाई के आंकड़ों पर नजर डाले तो ऐसा हो सकता है। अभी महंगाई भत्ता 58 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 5:53 PM
Story continues below Advertisement
DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इस समय दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं।

DA Hike Update: क्या बजट से पहले महंगाई भत्ता बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा? अगर महंगाई के आंकड़ों पर नजर डाले तो ऐसा हो सकता है। अभी महंगाई भत्ता 58 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इस समय दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं। वजह साफ है। इसी आंकड़े के आधार पर जनवरी 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी तय होगी। यह आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने पिछली बार जुलाई 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया था। अब दिसंबर के आंकड़े आने के बाद अगली बढ़ोतरी पर तस्वीर साफ होगी। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 50.14 लाख मौजूदा कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। अब देखना होगा कि सरकार बजट से पहले अपना महंगाई भत्ता बढ़ाती है या नहीं?

DA क्यों है इतना जरूरी?

महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का अहम हिस्सा होता है। इसका मकसद बढ़ती महंगाई का असर कम करना है। DA बढ़ते ही सैलरी अपने आप बढ़ जाती है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) पर भी पड़ता है, क्योंकि TA पर भी DA लागू होता है। हालांकि, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर DA का कोई असर नहीं पड़ता। HRA में बदलाव सिर्फ तब होता है जब बेसिक सैलरी बदली जाती है, जैसे किसी नए वेतन आयोग के लागू होने पर होता है। अगला बड़ा बदलाव 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है।


DA का कैलकुलेशन कैसे होता है?

केंद्र सरकार DA तय करने के लिए AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स – इंडस्ट्रियल वर्कर्स का इस्तेमाल करती है। नवंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 रहा था। अगर दिसंबर 2025 में भी यही आंकड़ा रहता है, तो DA में 5% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। यानी DA 58% से बढ़कर 63% हो सकता है।

DA निकालने का फॉर्मूला

DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} ÷ 261.41] × 100 − मौजूदा DA

इस हिसाब से मौजूदा डेटा पर DA करीब 63% बैठता है।

ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर क्या असर पड़ेगा?

7th Pay Commission के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस शहर और पे-लेवल के हिसाब से तय होता है। शहरों को X, Y और Z कैटेगरी में बांटा गया है। X शहरों में TA सबसे ज्यादा मिलता है। TA एक तय रकम होती है, लेकिन उस पर DA जुड़ता है। जैसे-जैसे DA बढ़ता है, TA भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है।

अगर किसी लेवल-5 कर्मचारी का बेस TA 1,800 रुपये होता है, तो

50% DA पर TA = 2,700 रुपये

58% DA पर TA = 2,844 रुपये

अगर DA 63% हो जाता है, तो TA = 2,934 रुपये

यानी सिर्फ DA बढ़ने से हर महीने करीब 90 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

कम NAV मतलब ज्यादा मुनाफा? कहीं आप भी तो नहीं हैं म्यूचुअल फंड SIP से जुड़ी इस गलतफहमी के शिकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।