DA Hike Update: क्या बजट से पहले महंगाई भत्ता बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा? अगर महंगाई के आंकड़ों पर नजर डाले तो ऐसा हो सकता है। अभी महंगाई भत्ता 58 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें इस समय दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं। वजह साफ है। इसी आंकड़े के आधार पर जनवरी 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी तय होगी। यह आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने पिछली बार जुलाई 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया था। अब दिसंबर के आंकड़े आने के बाद अगली बढ़ोतरी पर तस्वीर साफ होगी। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 50.14 लाख मौजूदा कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। अब देखना होगा कि सरकार बजट से पहले अपना महंगाई भत्ता बढ़ाती है या नहीं?
