Daily Voice : तमाम निगेटिव फैक्टरों के हल्के पड़ने के साथ ही बाजार में आगे अच्छी तेजी की उम्मीद- विकास वी गुप्ता

अगर एफआईआई एक बार फिर भारत की तरफ रुख करते हैं तो भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Jul 23, 2022 पर 10:30 AM
अमेरिका में हेडलाइन इनफ्लेशन 9 फीसदी के हाई लेवल पर है। लेकिन कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए शुभ संकेत है

OmniScience Capital के विकास वी गुप्ता ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर मनीकंट्रोल के साथ लंबी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि आगे हमें बाजार में अच्छी तेजी आने की संभावना नजर आ रही है। एक के बाद एक तमाम निगेटिव फैक्टर कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। जिसका फायदा बाजार को दिखेगा।

ग्लोबल सप्लाई से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम होना शुरु हो गई हैं। इसी तरह कमोडिटीज और कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी आ रही है जिसके चलते आगे हमें महंगाई भी कम होती नजर आएगी। उम्मीद है कि यूएस फेड भी अपनी आक्रामक मौद्रिक नीतियों मे नरमी लाता नजर आएगा। जिससे मार्केट सेटीमेंट में सुधार होगा।

यूएस फेड की कमेंट्री से क्या है उम्मीद? इस सवाल का जवाब देते हुए विकास वी गुप्ता ने कहा कि यूएस फेड ब्याज दरों पर अपने रेवैये पर नरमी ला सकता है। हालांकि अमेरिका में हेडलाइन इनफ्लेशन 9 फीसदी के हाई लेवल पर है। लेकिन कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए शुभ संकेत है।


क्या भारी गिरावट के बाद अब बाजार में तेजी की संभावना नजर आ रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि बाजार तमाम निगेटिव फैक्टरों को पचा चुका है । जिसके चलते इसमें भारी करेक्शन भी आया है। चूंकि भारत में अधिकांश ग्लोबल इन्वेस्टमेंट अमेरिका से आता है ऐसे में हमें इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि अमेरिकी बाजारों में क्या हो रहा है।

बाजार की आगे की दशा और दिशा के लिए अमेरिकी बाजारों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने इस बातचीत में यह भी कहा कि अभी तक भारतीय बाजारों का प्रदर्शन अमेरिकी बाजारों की तुलना में बेहतर रहा है। इसमें एफआईआई की बिकवाली के बावजूद घरेलू फंडों की भारी खरीदारी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। लेकिन इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि एफआईआई का भारतीय बाजारों की तेजी का अहम योगदान होता है । ऐसे में अगर एफआईआई एक बार फिर भारत की तरफ रुख करते हैं तो भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।