Get App

Daily Voice : तमाम निगेटिव फैक्टरों के हल्के पड़ने के साथ ही बाजार में आगे अच्छी तेजी की उम्मीद- विकास वी गुप्ता

अगर एफआईआई एक बार फिर भारत की तरफ रुख करते हैं तो भारतीय बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2022 पर 10:30 AM
Daily Voice : तमाम निगेटिव फैक्टरों के हल्के पड़ने के साथ ही बाजार में आगे अच्छी तेजी की उम्मीद- विकास वी गुप्ता
अमेरिका में हेडलाइन इनफ्लेशन 9 फीसदी के हाई लेवल पर है। लेकिन कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए शुभ संकेत है

OmniScience Capital के विकास वी गुप्ता ने बाजार की आगे की दशा और दिशा पर मनीकंट्रोल के साथ लंबी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि आगे हमें बाजार में अच्छी तेजी आने की संभावना नजर आ रही है। एक के बाद एक तमाम निगेटिव फैक्टर कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। जिसका फायदा बाजार को दिखेगा।

ग्लोबल सप्लाई से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम होना शुरु हो गई हैं। इसी तरह कमोडिटीज और कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी आ रही है जिसके चलते आगे हमें महंगाई भी कम होती नजर आएगी। उम्मीद है कि यूएस फेड भी अपनी आक्रामक मौद्रिक नीतियों मे नरमी लाता नजर आएगा। जिससे मार्केट सेटीमेंट में सुधार होगा।

यूएस फेड की कमेंट्री से क्या है उम्मीद? इस सवाल का जवाब देते हुए विकास वी गुप्ता ने कहा कि यूएस फेड ब्याज दरों पर अपने रेवैये पर नरमी ला सकता है। हालांकि अमेरिका में हेडलाइन इनफ्लेशन 9 फीसदी के हाई लेवल पर है। लेकिन कमोडिटी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए शुभ संकेत है।

क्या भारी गिरावट के बाद अब बाजार में तेजी की संभावना नजर आ रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि बाजार तमाम निगेटिव फैक्टरों को पचा चुका है । जिसके चलते इसमें भारी करेक्शन भी आया है। चूंकि भारत में अधिकांश ग्लोबल इन्वेस्टमेंट अमेरिका से आता है ऐसे में हमें इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि अमेरिकी बाजारों में क्या हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें