DCB Bank New FD Rates: DCB बैंक ने Fixed Deposit पर ब्याज को रिवाइज कर दिया है। डीसीबी बैंक ने RBI की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक के बाद FD की ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। RBI की बैठक पिछले हफ्ते ही हुई है जिसमें रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। ये नई दरें आज 13 दिसंबर 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक ने ये ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर बढ़ाई है। DCB Bank आम लोगों को अधिकतम 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
