DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ई-ऑक्शन (E-Auction) लॉन्च किया है। DDA के ई-ऑक्शन में प्राइम प्लॉट के अलावा दुकानें, कियॉस्क और मोबाइल टावर साइट आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन एसेट्स की ऑनलाइन बोली 7 से 9 नवंबर तक तीन दिनों के लिए चलेगी। ये पूरा ई-ऑक्शन का प्रोसेस तीन दिन चलेगा। शहरी निकाय ने एक बयान में कहा कि DDA ने 50 इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स (Institutional Plots) के लिए बिड आमंत्रित की हैं, जिनमें लीजहोल्ड आधार पर 20 धार्मिक स्थल, 12 इंडस्ट्रियल प्लॉट, 46 रेजिडेंशियल प्लॉट, 2 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट, 28 कमर्शियल प्लॉट और रोहिणी में 19 छोटे आकार के रेजिडेंशियल प्लॉट शामिल हैं। ये सभी फ्रीहोल्ड आधार पर मिल रह हैं।
इसके अलावा सालाना लाइसेंस चार्ज में 2 CNG यानी ग्रीन फ्यूल साइट और चार गैस गोदाम, 145 फ्रीहोल्ड दुकानें, 13 फ्रीहोल्ड जनक प्लेस दुकानें, 15 कियॉस्क, 16 मोबाइल टॉवर साइटों और 105 समारोह स्थलों के लिए ऑक्शन होगा। ये मंथली लाइसेंस के तहत भी ऑक्शन किया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि ई-नीलामी के लिए मेगा ई-नीलामी का 18वां फेज प्लॉट, सीएनजी साइटों, दुकानों, कियॉस्क, मोबाइल टावर साइटों और अन्य के लिए रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर तक खुला है। उन्होंने कहा कि डीडीए ने नागरिक सुविधा केंद्र, विकास सदन में अपने कार्यालय में प्रश्नों के समाधान और संभावित बिडर्स के डिजिटल साइन, रजिस्ट्रेशन या प्रशिक्षण में सहायता देने के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया है।
हेल्प डेस्क से सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है। इन संपत्तियों की ऑनलाइन बोली तीन दिनों के लिए चलेगी। समारोह स्थलों, कियॉस्क, मोबाइल टावर साइटों, सीएनजी साइटों की बोली 7 नवंबर को शुरू की जाएगी। बयान में कहा गया है कि इंडस्ट्रियल, आवासीय और छोटे साइज के रेजिडेंशियल प्लॉट के लिए बोली 8 नवंबर को और कमर्शियल प्लॉट और दुकानों के लिए 9 नवंबर को बिडिंग होगी।