DDA: यदि आप गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने के बारे में सोच रह हैं तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आने वाली दिवाली योजना (Diwali Scheme) पर नजर रखें। आप जल्द ही दिल्ली में फ्लैट खरीद सकेंगे। दिवाली नजदीक आने के साथ ही डीडीए ने अपनी सबसे बड़ी आवास योजना - डीडीए हाउसिंग स्कीम 2023 की घोषणा की है। यह योजना नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाली है। दिवाली से पहले करीब 32,000 फ्लैट्स के लिए एप्लिकेशन शुरू होने जा रहे हैं। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय के लिए (LIG), मध्यम वर्ग के लिए (MIG), हायर इनकम ग्रुप (HIG) और सुपर हाई-इनकम ग्रुप (SHIG) फ्लैट और पेंटहाउस भी शामिल हैं। यह योजना पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। लग्जरी फ्लैट भी इस योजना का हिस्सा होंगे। यह योजना नरेला, द्वारका, सेक्टर 19B, द्वारका सेक्टर-14 और लोकनायक पुरम में फ्लैट्स के लिए है।
