DDA Housing Scheme 2023: दिल्ली में खरीदना है घर, डीडीए ने आज से शुरू की हाउसिंग स्कीम, ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने स्पेशल आवास योजना लॉन्च कर दी है। आज 24 नवंबर 2023 को रजिस्टर करने का पहला दिन है। फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत द्वारका, नरेला और लोकनायक पुरम जैसे इलाकों में अलग-अलग केटेगरी में EWS, LIG, MIG, HIG और SHIG के तहत 32,000 से अधिक अपार्टमेंट बेचे जाएंगे

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 8:04 PM
DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने स्पेशल आवास योजना लॉन्च कर दी है। आज 24 नवंबर 2023 को रजिस्टर करने का पहला दिन है।

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने स्पेशल आवास योजना लॉन्च कर दी है। आज 24 नवंबर 2023 को रजिस्टर करने का पहला दिन है। फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत द्वारका, नरेला और लोकनायक पुरम जैसे इलाकों में अलग-अलग केटेगरी में EWS, LIG, MIG, HIG और SHIG के तहत 32,000 से अधिक अपार्टमेंट बेचे जाएंगे। पेंटहाउस से लेकर 1-BHK तक का एलोकेशन भी नीलामी के माध्यम से पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। लोग डीडीए मकान खरीद सकते हैं, भले ही उनके पास पहले से ही दिल्ली में कोई फ्लैट या प्लॉट हो। योजना के तहत बिक्री के लिए रखे जाने वाले सभी फ्लैट नए बनाए गए हैं।

डीडीए फ्लैट केटेगरी

आवास योजना में SHIG, HIG (High Income Group), MIG (Middle income Group), LIG ​​(Lower Income Group) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट शामिल होंगे। इस योजना के तहत ई-नीलामी मोड के माध्यम से सेक्टर 14, द्वारका में कुल 316 एमआईजी फ्लैट और लोक नायक पुरम में 647 सेल के लिए हैं।


सेक्टर 19B, द्वारका में 728 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सेक्टर 14 द्वारका में 316 एलआईजी फ्लैट और 1,008 ईडब्ल्यूएस फ्लैट, लोक नायक पुरम में 224 ईडब्ल्यूएस फ्लैट और नरेला की अलग केटेगरी में 28,000 से अधिक फ्लैट FCFS मोड के माध्यम से पेश किए जाएंगे। डीडीए ने एक बयान में कहा है कि नरेला में फ्लैट अलग-अलग चरणों में बेचे जाएंगे।

यह पहली बार है जब 1,100 से अधिक लग्जरी फ्लैट खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें द्वारका 19B में पेंटहाउस, सुपर एचआईजी और एचआईजी शामिल हैं, जहां से डीडीए गोल्फ कोर्स दिखता है।

डीडीए फ्लैट्स की कीमतें

एरिया और अपार्टमेंट की केटेगरी के आधार पर फ्लैट की कीमतें 11 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच हैं। ईडब्ल्यूएस फ्लैट 11.5 लाख रुपये से शुरू होते हैं, एलआईजी फ्लैट 23 लाख रुपये से, एमआईजी फ्लैट 1 करोड़ रुपये से, एचआईजी फ्लैट 1.4 करोड़ रुपये से, सुपर एचआईजी फ्लैट 2.5 करोड़ रुपये से और पेंटहाउस 5 करोड़ रुपये से शुरू है।

डीडीए फ्लैट्स: कैसे करें अप्लाई?

खरीदने के इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खरीदारों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in/eservices.dda.org.in पर जाना होगा और अपने पैन और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा। डीडीए कॉल सेंटर नंबर, 1800-110-332 भी डायल कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए योजना शुरू होने पर वेबसाइट देख सकते हैं।

10 स्टॉक्स जो हैं बाजार के हीरो लेकिन रिटर्न में जीरो, पिछले कई महीनों से दिया शून्य रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।