बाजार में कई ऐसे शेयर हैं जिन पर अक्सर एक्सपर्ट और दिग्गज निवेशक खरीदारी की राय देते हैं। ये शेयर भी अपने आप मार्केट में अच्छी हैसियत रखते हैं। आम तौर इन शेयरों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये शेयर निवेशकों के पोर्टफोलियो का हिस्सा होना चाहिए। लेकिन आज यहां पर हम ऐसे शेयरों की बात करेंगे जिनके नाम बड़े हैं लेकिन कुछ समय से रिटर्न के लिहाज से फिसड्डी साबित हुए हैं। ये बाजार के ऐसे दिग्गज शेयर हैं जो मार्केट के हीरो हैं लेकिन रिटर्न के मामले में जीरो साबित हो रहे हैं। कई सालों से ये फंसे हुए है और इनका भाव कहीं नहीं जा रहा है। निवेशकों भी अब पूछने लगे हैं आखिर इनमें कब बढ़िया रिटर्न मिलता हुआ दिखाई देगा।
ऐसे कुछ शेयरों पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने यहां पर कुछ शेयरों के बारे में डिटेल्स साझा किये हैं-
ये हैं बाजार के हीरो, रिटर्न में जीरो!
ये आज के समय में देश का सबसे बड़ा निजी बैंक है। ये अपने शिखर से 13% नीचे कारोबार कर रहा है। रिटर्न के लिहाज से देखें तो पिछले 34 महीने में इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये भी निजी क्षेत्र का दिग्गज बैंक है। लेकिन पिछले 34 महीने से इसने मात्र 0% रिटर्न दिया है
टाटा ग्रुप की आईटी सेक्टर की कंपनी है। ये देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। ऊपरी स्तरों से इसका शेयर 14% नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 29 महीनों से इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी है। ये शेयर शिखर से 27% नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 29 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये देश की सबसे बड़ी AC कंपनी है। इसका ऊपरी स्तरों से शेयर 40% नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले 35 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये कंपनी जेनेरिक API में दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार होती है। ऊपरी स्तरों से शेयर 31% नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले 35 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी है। ऊपरी स्तरों से शेयर 12% नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले 42 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
ये देश की सबसे बड़ी Adhesive कंपनी है। ऊपरी स्तरों से शेयर 15% नीचे नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले 25 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
9- टाटा स्टील (Tata Steel)
देश की सबसे बड़ी निजी स्टील कंपनी है। ऊपरी स्तरों से शेयर 18% नीचे नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले 30 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
10- बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)
देश की सबसे बड़ी कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी है। ये अपने शिखर से शेयर 14% नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। पिछले 27 महीनों में इसने 0% रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)