DDA की नई योजना के पहले ही दिन बिके 50% फ्लैट्स, 1 BHK पूरी तरह हाउसफुल! 25% की भारी छूट से ऐसे खरीदें 2 और 3 BHK
DDA Karmajeevi Awaas Yojana: अगर आप दिल्ली में अपना सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत 2 BHK या 3 BHK फ्लैट बुक करने का यह एक शानदार अवसर है। 1 BHK के पूरी तरह बिक जाने के बाद बचे हुए फ्लैट्स की बुकिंग के लिए तुरंत आधिकारिक पोर्टल विजिट करें
नरेला में स्थित इस आवासीय परियोजना के कुल 1,218 फ्लैट्स में से 50% से अधिक (661 फ्लैट्स) पहले ही दिन बुक हो गए
DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026 Sales: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई हाउसिंग स्कीम ने पहले ही दिन बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च की गई 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' के तहत बुकिंग शुरू होते ही खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी।
नरेला में स्थित इस आवासीय परियोजना के कुल 1,218 फ्लैट्स में से 50% से अधिक (661 फ्लैट्स) पहले ही दिन बुक हो गए। सबसे ज्यादा मांग 1 BHK फ्लैट्स की रही, जो पूरी तरह से 'हाउसफुल' हो चुके हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए अध्यक्ष सरदार तरनजीत सिंह संधु के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह योजना कामकाजी पेशेवरों और सरकारी कर्मचारियों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हो रही है।
25% की फ्लैट छूट के बाद कितनी है 2 BHK और 3 BHK की कीमत?
डीडीए नरेला के पॉकेट-11 में बने रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर सीधे 25% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। 1 BHK पूरी तरह से बिकने के बाद अब 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स की बुकिंग जारी है। छूट के बाद नई दरें इस प्रकार हैं:
डीडीए ने इस योजना को विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है:
पात्रता: सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, कॉर्पोरेट कर्मचारी, बिजनेसमैन, उद्यमी और स्वतंत्र पेशेवर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
कोई बंदिश नहीं: अगर आपके पास दिल्ली में पहले से कोई प्रॉपर्टी है, तब भी आप इस योजना के तहत फ्लैट खरीद सकते हैं।
फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी: सभी फ्लैट्स फ्रीहोल्ड बेसिस पर बेचे जा रहे हैं। साथ ही डीडीए के नियमों के तहत पास-पास के दो फ्लैट्स को आपस में जोड़ने की भी छूट दी गई है।
'फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व' पर बुकिंग, कैसे करें अप्लाई?
इस योजना के तहत फ्लैट्स का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जा रहा है। पूरी बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी रखा गया है। इच्छुक खरीदार डीडीए के आधिकारिक DDA Awaas Portalपर जाकर बचे हुए 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
नरेला में क्यों बढ़ रही है फ्लैट्स की मांग?
नरेला अब केवल एक सब-सिटी नहीं, बल्कि एजुकेशन, स्पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा हब बनता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डीडीए ने ₹1,020 करोड़ के 1,284 फ्लैट्स बेचे, जिनमें से अकेले 90% (1,153 फ्लैट्स) नरेला के थे।प्रोजेक्ट की लोकेशन और कनेक्टिविटी:
मेट्रो स्टेशन: प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन से महज 1.2 किमी दूर।
RRTS स्टेशन: प्रस्तावित आरआरटीएस स्टेशन से केवल 1.9 किमी दूर।
हाईवे कनेक्टिविटी: UER-I से 500 मीटर, जीटी करनाल रोड से 1.1 किमी और UER-II से 6.15 किमी की दूरी।
एजुकेशन व स्पोर्ट्स: नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 2 किमी, अपकमिंग एजुकेशन हब से 5 किमी और इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम से 9.2 किमी।
ग्रीन एनवायरनमेंट: यह पूरा कॉम्प्लेक्स मामूरपुर जंगल के सामने है, जिससे यहां का माहौल हरा-भरा और सुखद है।
घर खरीदने का यह सही मौका?
अगर आप दिल्ली में अपना सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो डीडीए की कर्मजीवी आवास योजना 2026 के तहत 2 BHK या 3 BHK फ्लैट बुक करने का यह एक शानदार अवसर है। 1 BHK के पूरी तरह बिक जाने के बाद बचे हुए फ्लैट्स की बुकिंग के लिए तुरंत आधिकारिक पोर्टल विजिट करें।