DDA Karmajeevi Awaas Yojana 2026: दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक बड़ा मौका लेकर आया है। डीडीए ने 'कर्मजीवी आवास योजना 2026' लॉन्च की है, जिसके तहत नरेला में 1,200 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले शुरू की गई यह योजना सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ कॉरपोरेट, बिजनेस, एंटरप्रेन्योर और अन्य वर्किंग प्रोफेशन्स से जुड़े लोगों के लिए बनाई गई है। आइए समझते हैं कि इस योजना के तहत फ्लैट्स की कीमतें क्या हैं, लोकेशन कैसी है और आवेदन कैसे करना है।
25% डिस्काउंट के बाद क्या हैं फ्लैट्स की कीमतें?
डीडीए अधिकारियों के अनुसार, 25 प्रतिशत की छूट के बाद नरेला में फ्लैट्स की शुरुआती कीमतें इस प्रकार हैं:
ये सभी फ्लैट्स पूरी तरह बनकर तैयार हैं। यानी खरीदारों को पजेशन या कंस्ट्रक्शन में देरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वे तुरंत शिफ्ट हो सकते हैं या इसे किराए पर दे सकते हैं।
यह योजना मुख्य रूप से कामकाजी वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है:
सरकारी कर्मचारी: कार्यरत और सेवानिवृत्त दोनों तरह के सरकारी कर्मचारी।
प्राइवेट व बिजनेस वर्ग: कॉरपोरेट सेक्टर, बिजनेस, स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स और अन्य प्रोफेशनल्स।
प्रॉपर्टी की कोई सीमा नहीं: डीडीए ने इस योजना में पहले से घर होने की कोई पाबंदी नहीं रखी है। अगर आपके पास दिल्ली में पहले से कोई मकान है, तब भी आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
नरेला में ही क्यों? जानिए कनेक्टिविटी और लोकेशन एडवांटेज
ये फ्लैट्स नरेला के पॉकेट-11, सेक्टर A1-A4 में स्थित हैं। डीडीए के अनुसार, नरेला दिल्ली का तेजी से उभरता हुआ रेजिडेंशियल हब बनता जा रहा है:
आगामी मेट्रो स्टेशन: मात्र 1.2 किमी दूर।
प्रस्तावित RRTS स्टेशन: 1.9 किमी दूर।
अर्बन एक्सटेंशन रोड-I (UER-I): केवल 500 मीटर की दूरी पर।
जीटी करनाल रोड: 1.1 किमी दूर।
अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II): 6.15 किमी दूर।
यह एरिया मामूरपुर जंगल के ठीक सामने है। इसके अलावा पास में ही प्रस्तावित एजुकेशन हब, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बन रहे हैं।
खरीदारों के लिए अन्य बड़ी सुविधाएं
सभी फ्लैट्स फ्रीहोल्ड आधार पर बेचे जा रहे हैं, जिससे खरीदारों को पूरी मालिकाना हक मिलेगी। अगर किसी खरीदार को बड़े घर की जरूरत है, तो मंजूरी मिलने के बाद दो पास वाले फ्लैट्स को आपस में जोड़ा भी जा सकता है। खरीदार बुकिंग करने से पहले मौके पर जाकर सैंपल फ्लैट्स का निरीक्षण भी कर सकते हैं।