DDA Housing Scheme आज हुई लॉन्च, जानें घरों की कीमत और कहां करना होगा अप्लाई

HIG केटेगरी में 202 3बीएचके फ्लैट हैं, जिनमें से 182 जसोला में हैं। इनकी कीमत 1.9 से 2.1 करोड़ रुपये के बीच है

अपडेटेड Dec 23, 2021 पर 6:48 PM
DDA Housing Scheme आज हुई लॉन्च, जानें घरों की कीमत और कहां करना होगा अप्लाई

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority - DDA) ने द्वारका, रोहिणी, जसोला, वसंत कुंज, पश्चिम विहार और नरेला सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 18,000 फ्लैटों के लिए एक विशेष आवास योजना (special housing scheme) आज लॉन्च कर दी है। DDA की इस योजना के तहत चार केटेगरी में घर मिल रहे हैं। HIG, MIG, LIG और जनता फ्लैट्स, ये चार केटेगरी हैं। इस बार DDA ने इस फ्लैट योजना का नाम विशेष आवास योजना 2021 (Special Housing Scheme 2021) रखा है।

घरों की कीमत

HIG केटेगरी में 202 3बीएचके फ्लैट हैं, जिनमें से 182 जसोला में हैं। इनकी कीमत 1.9 से 2.1 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा वसंत कुंज ब्लॉक F में 202 दो बीएचके फ्लैट हैं जिनकी कीमत लगभग 1.3 करोड़ रुपये है। द्वारका सेक्टर 19, द्वारका सेक्टर 16, नरेला सेक्टर ए1 जैसे क्षेत्रों में MIG केटेगरी में 976 फ्लैट हैं। डीडीए के मुताबिक जो फ्लैट पिछली आवास योजनाओं में नहीं बिके थे, उन्हें अब मौजूदा योजना के तहत कम रेट में इस स्कीम में जोड़ा गया है।


नियम और शर्तें

आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। आवासीय योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास दिल्ली में 67 वर्ग मीटर से ज्यादा का प्लाट या फ्लैट नहीं होना चाहिए। EWS कैटेगरी में अप्लाई करने के लिए आवेदन करने वाले की आय 10 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एक व्यक्ति केवल एक घर के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।

 

DDA की वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

 

DDA की वेबासइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें आवेदनकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, पता समेत अन्य जरूरी जानकारी देनी होती है। इसके बाद आवेदक का अकाउंट खुल जाएगा और वह फिर योजना में अप्लाई कर सकते हैं। डीडीए की वेबसाइट पर ही आपको पेमेंट करनी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।