DDA Sasta Ghar Scheme 2024: क्या आप भी दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सपना देख रहे हैं। अगर हां, तो आप के पास सुनहरा मौका है। अब दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपये में घर मिलेगा। डीडीए सिर्फ इन लोगों के लिए ये योजना लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने हाल ही में 'सस्ता घर योजना 2024' लॉन्च की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के लोगों खासकर निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती मकान उपलब्ध कराना है। DDA की इस योजना के तहत दिल्ली के इलाकों में सस्ते मकान दिए जा रहे हैं। ये सस्ते घर दिल्ली के नरेला, रोहिणी, सिरसपुर, रामगढ़ कॉलोनी और लोकनायकपुरम में हैं।
डीडीए की योजना से दिल्ली के अधिक से अधिक लोगों को घर का मालिक बनने का मौका मिले। योजना के तहत कुल 34,177 फ्लैट्स ऑफर किये जा रहे हैं। ये घर जिन्हें 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बेचा जाएंगे। यह योजना खासतौर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों के लिए बनाई गई है, जिनकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
फ्लैट्स की कीमत EWS वर्ग के लिए 11.54 लाख रुपये से शुरू होती है और LIG वर्ग के लिए 25.2 लाख रुपये तक जाती है। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए 2,500 रुपये का अमाउंट भी देना होगा लेकिन ये पैसा वापिस नहीं मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करने का प्रोसेस
डीडीए की योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस 22 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। योजना के तहत फ्लैट बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी। जो लोग पहले से ही DDA की अन्य योजनाओं में रजिस्टर हैं, उन्हें फिर से रजिस्टर करने की जरूरत नहीं है।
डीडीए जनरल हाउसिंग स्कीम 2024
DDA सस्ता घर योजना 2024 के अलावा DDA ने जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 और द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 भी शुरू की है। जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 5,531 फ्लैट्स दिए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 29 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 173 फ्लैट्स की पेशकश की गई है, जिनकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
पहले दिन ही 22 अगस्त 2024 को 750 लोगों ने सस्ता घर योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है। यह योजना उन लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है जो दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं। DDA की यह पहल दिल्ली के निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।