देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने के लिए आखिरकार मुहर लग गई है। इससे सितंबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिलने की संभावना है। इसके साथ ही HRA भी बढ़ा हुआ मिल सकता है।
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने के लिए आखिरकार मुहर लग गई है। इससे सितंबर महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिलने की संभावना है। इसके साथ ही HRA भी बढ़ा हुआ मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री ने DA की रकम 159.9 फीसदी से बढ़कर 170.5 फीसदी कर दिया है। जिससे अब BSNL के Board level और below Board level posts पर काम कर रहे लोगों को इस बढ़ी दर से DA मिलेगा। यह DA उन कर्मचारियों का बढ़ाया गया है जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर Salary पा रहे हैं। इसमें Non-executive employees को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि पिछले दिनों सरकार ने कहा था कि BSNL में कुल 1,49,577 कर्मचारी थे, जिनमें 78,323 लोग VRS के तहत रिटायर हुए हैं। संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने कहा कि 1 जनवरी 2020 की स्थिति के मुताबिक, BSNL के कर्मचारियों की कुल संख्या 1,49,577 थी। इसके बाद 78,323 कर्मचारी VRS के तहत स्वैच्छिक रूप से रिटायर हो गए हैं।
चौहान ने बताया कि VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के संबंध में विभाग की ओर से BSNL को किए जाने वाले भुगतान की कोई रकम बकाया नहीं है। विभाग ने VRS का विकल्प देने वाले कर्मचारियों के लिए BSNL को 13,542.05 करोड़ रूपये की रकम का भुगतान किया है।
लैंडलाइन फोन में इजाफा
वहीं चौहान ने ये भी बताया कि 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 2019 में देश के कई प्रदेशों में 2.17 लाख कनेक्शन थे जो 2020 में घटकर 1.91 लाख रह गए। हालांकि 2021 में इसमें बढ़ोतरी हुई है और बढ़कर 2.02 करोड़ हो गए। उन्होंने कहा कि 31 मई 2021 की स्थिति के अनुसार लैंडलाइन फोन कनेक्शन बढ़कर 2.16 करोड़ हो गए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।