Debit Card Replacement Charges: कई बैंक आपके डेबिट कार्ड के लिए दूसरे साल से चार्ज लेना शुरू कर देते हैं। ये चार्ज ग्राहकों के सेविंग अकाउंट से अपने आप कट जाता है। ये चार्ज डेबिट कार्ड के टाइप पर निर्भर करता है। आपका कार्ड जिस तरह का होगा सर्विस चार्ज भी वैसा ही होगा। बैंक कार्ड के चोरी होने या खो जाने पर भी चार्ज लेते हैं। यहां आपको देश के प्रमुख बैंको के डेबिट कार्ड पर लिये जाने वाले चार्ज के बारे में बता रहे हैं।
