हाल में लिस्ट हुईं कंपनियों में गिरावट का सिलसिला जारी, अपने इश्यू प्राइस से 25% से 50% तक टूटे शेयर

5 दिनों की गिरावट में हाल की लिस्टेड कंपनियों का जोश ठंडा हो गया है

अपडेटेड Jan 24, 2022 पर 1:23 PM
PAYTM का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 57% लुढ़क गया है

बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। निफ्टी 350 प्वाइंट टूटकर 17 हजार 250 के पास आया। SENSEX भी करीब 1200 प्वाइंट टूटा। शुरुआती मजबूती के बाद अब बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है। इस समय ये करीब 600 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं INDIA VIX में 18 परसेंट का उछाल नजर आया है। बाजार में आज INFOSYS, BAJAJ FINANCE और HDFC BANK ने दबाव बनाया है।

वहीं दूसरी तरफ हाल में लिस्ट हुईं कंपनियों में गिरावट का सिलसिला नहीं थम रहा है। ZOMATO 19 परसेंट नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है जबकि NYKAA 10 परसेंट फिसल गया है। PAYTM अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं CARTRADE, METRO BRANDS जैसे शेयरों में भी खासी गिरावट देखने को मिली है। जबकि नई लिस्टेड कंपनियों का जोश ठंडा है। लिस्टिंग के बाद ALL TIME HIGH से कई शेयर 25 से 50 परसेंट तक टूट चुके हैं।

ऊंचाई से गिरे नये लिस्टेट शेयर


सबसे ज्यादा गिरावट PAYTM में दिख रही है। इसमें 54% की गिरावट नजर आ रही है। इसके बाद सबसे ज्यादा कमजोरी SURYALAKSHMI में दिख रही है जो 53% नीचे है। CARTRADE में 52% की फिसलन जबकि PARAS DEF का शेयर 47% टूट गया है।

बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ हुई मजबूत, आज के 10 टॉप पिक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है अच्छी कमाई

इसके अलावा PB FINTECH में 44%, SIGACHI में 44%, ZOMATO में 44% और FINO PAYMENT में 35% की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं NYKAA में 32%, MAPMYINDIA में 23% और SUPRIYA LIFE के शेयरों में 23% की गिरावट दिखाई दे रही है।

इश्यू प्राइस से कितना नीचे लुढ़के

PAYTM का शेयर अपने अपने इश्यू प्राइस 2150 से 57% लुढ़क गया है। SURYODAY अपने इश्यू प्राइस 305 रुपये 54% गिर गया है। CARTRADE का इश्यू प्राइस 1618 था जहां से ये शेयर 52% गिर गया है जबकि FINO BANK का शेयर अपने इश्यू प्राइस 577 रुपये से 34% तक टूट गया है।

इस गिरावट में AB SUNLIFE का शेयर इश्यू प्राइस 712 रुपये से 27% नीचे, GLENMARK LIFE के शेयर इश्यू प्राइस 720 रुपये से 19% नीचे, PB FINTECH का स्टॉक 980 रुपये से 18% नीचे कारोबार कर रहा है।

हाल की लिस्टेट कंपनियों में NUVOCO का शेयर अपने इश्यू प्राइस 570 रुपये से 15% की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। जबकि STAR HEALTH के शेयर का इश्यू प्राइस 900 रुपये रहा था जहां से ये करीब 13% तक गिर गया है और SHRIRAM PROP का शेयर अपने इश्यू प्राइस 118 रुपये से 13% टूट गया है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।