Delhi Government Holiday List 2025: दिल्ली सरकार ने जारी की 2025 की छुट्टियों की लिस्ट, जानें कब-कब रहेगी छुट्टी
Delhi Government Holiday List 2025: दिल्ली सरकार ने नए साल 2025 के लिए पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों के लिए पब्लिक हॉलिडे और ऑप्शनल हॉलिडे (Optional Holiday) तय कर दिया है
Delhi Government Holiday List 2025: दिल्ली सरकार ने नए साल 2025 के लिए पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
Delhi Government Holiday List 2025: दिल्ली सरकार ने नए साल 2025 के लिए पब्लिक और ऑप्शनल छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों के लिए पब्लिक हॉलिडे और ऑप्शनल हॉलिडे (Optional Holiday) तय कर दिया है। इस लिस्ट में 18 दिन पब्लिक हॉलिडे हैं और 33 ऑप्शनल हॉलिडे हैं। इन 33 छुट्टियों में कर्मचारी साल में किसी भी दो दिन अपनी पसंद से छुट्टी ले सकते हैं और इस पर उनका वेतन भी नहीं कटेगा। यहां जानें साल 2025 में कौन-कौन सी छुट्टियां रहेंगी।
2025 की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट (18 दिन)
दिल्ली सरकार की लिस्ट के अनुसार पब्लिक हॉलिडे वे दिन होते हैं जब सभी सरकारी ऑफिस और संस्थान बंद रहते हैं।
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)
महाशिवरात्रि: 14 फरवरी (शुक्रवार)
होली: 14 मार्च (शनिवार)
ईद-उल-फितर: 31 मार्च (रविवार)
महावीर जयंती: 10 अप्रैल (शुक्रवार)
गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)
बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई (सोमवार)
ईद-उल-अजहा (बकरीद): 7 जून (शनिवार)
मोहर्रम: 6 जुलाई (रविवार)
स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)
जन्माष्टमी: 16 अगस्त (शनिवार)
बारावफात: 5 सितंबर (शुक्रवार)
गांधी जयंती और दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
महर्षि वाल्मीकि जयंती: 7 अक्टूबर (शुक्रवार)
दीपावली: 20 अक्टूबर (सोमवार)
गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर (बुधवार)
क्रिसमस: 25 दिसंबर (गुरुवार)
2025 की ऑप्शनल हॉलिडे (33 दिन)
ऑप्शनल हॉलिडे कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार चुनने की आजादी देते हैं। इनमें से दो छुट्टियां ली जा सकती हैं।
1 जनवरी: नए साल का दिन
6 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती
14 जनवरी: मकर संक्रांति
2 फरवरी: वसंत पंचमी
12 फरवरी: गुरु रविदास जयंती
19 फरवरी: शिवाजी जयंती
23 फरवरी: स्वामी दयानंद जयंती
13 मार्च: होलिका दहन
14 मार्च: डोल यात्रा
28 मार्च: जुमात-उल-विदा
30 मार्च: चैत्र शुक्लादि (गुड़ी पड़वा)
6 अप्रैल: राम नवमी
13 अप्रैल: वैशाखी
20 अप्रैल: ईस्टर रविवार
9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
27 जून: रथ यात्रा
9 अगस्त: रक्षाबंधन
15 अगस्त: पारसी नव वर्ष
27 अगस्त: गणेश चतुर्थी
5 सितंबर: ओणम
29 सितंबर से 1 अक्टूबर: दशहरा (सप्तमी, महाष्टमी और महानवमी)
10 अक्टूबर: करवा चौथ
22-23 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा और भाई दूज
29 अक्टूबर: छठ पूजा
24 नवंबर: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
24 दिसंबर: क्रिसमस ईव
नेशनल हॉलिडे लिस्ट
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तीन राष्ट्रीय हॉलिडे हैं, जो हर साल पूरे देश में मनाए जाते हैं। दिल्ली में साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों को पब्लिक और ऑप्शनल हॉलिडे का फायदा मिलेगा। यह लिस्ट न केवल त्यौहारों की जानकारी देती है, बल्कि पर्सनल छुट्टियों की योजना बनाने में भी मदद करती है।