Delhi Khan Market: दिल्ली के खान मार्केट ने किराये के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म कुशमैन और वेकफील्ड की जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का खान मार्केट भारत के सबसे महंगे रिटेल मार्केट के तौर पर उभरा है। खान मार्केट के किराये में साल दर साल 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। खान मार्केट को ग्लोबल रैंकिंग के मामले में सबसे महंगे मार्केट की गिनती में 22वें स्थान पर रखा है।
