Dhanteras 2023: भारत में धनतरेस के दिन सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। आपका भी धनतरेस पर सोना खरीदने का मन है लेकिन आपका बजट ज्याद नहीं है लेकिन त्योहार पर गोल्ड लेना शुभ होता है इसलिए निवेश करना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। Paytm, गूगल पे जैसे ऐप पर डजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं तरीका..
Paytm ऐप के होमपेज पर सर्च बार में Gold सर्च करना होगा। जब आप सर्च करेंगे तो आपको Gold दिखाई देगा। इसके आइकन पर क्लिक करना होगा। अब आप Paytm गोल्ड के पेज पर आ जाएंगे। इस पेज पर गोल्ड खरीदने क कीमत आ रही होगी। आप यहां न्यूनतम 1.04 रुपये में सोना खरीद सकते हैं। यहां आप अमाउंट और वजन दोनों तरीकों से गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर आप अमाउंट डालेंगे, तो सामने गोल्ड का वजन आ जाएगा। अगर आप वजन लिखते हैं तो उसके आगे अमाउंट आ जाएगा, कि आपको इतना पे करना है। आप ऐसे ही अन्य ऐप पर गोल्ड खरीद सकते हैं।
10 रुपये में भी खरीद सकते हैं सोना
अगर आज आप Paytm पर 10 रुपये का सोना खरीदते हैं तो आपको 0.0003g सोना मिलेगा। इस पर आपको 3 फीसदी GST जोड़कर पैसे देने होंगे। Paytm से 1001 रुपये का सोना खरीदते हैं तो इसके बदले आपको 0.1930 ग्राम सोना मिलेगा। आपको 3 फीसदी जीएसटी मिलाकर 1,031 रुपये देने होंगे।
धनतेरस-दिवाली के हफ्ते में सोने के भाव में गिरावट नजर आ रही है। आज हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के रेट में गिरावट आई है। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 से 150 रुपये कमी आई है। दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।