Dhanteras 2023: दिवाली से पहले धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कई बार हम गोल्ड खरीदते समय ऐसी गलतियां कर देते हैं और बाद में परेशान होते हैं। कई बार ज्वैलर्स 22 कैरेट गोल्ड कहकर ज्वैलरी बेचते हैं लेकिन उसमें उतने कैरेट का गोल्ड नहीं होता है। ऐसी धोखाधड़ी से अपने आप को बचाने के लिए हॉलमार्किंग की निशानों की पहचान करना जरूरी हो जाता है। अच्छी खबर यह है कि सरकार सोने के गहनों की गलत बिक्री पर रोक लगाने के लिए पहले से ही सरकार कई कदम उठा रही है। सोने के गहनों के लिए HUID हॉलमार्क के स्पेशल निशान की अनिवार्यता इस साल 1 अप्रैल से लागू हो गई है।
