Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सोना (Buying Gold) खरीदना कई भारतीय घरों में एक महत्वपूर्ण परंपरा है। Gold को अक्सर एक सुरक्षित निवेश माना जाता है। बहुत से लोग धनतेरस को सोने में निवेश करने के सही समय के तौर पर देखते हैं। चाहे वह गहने, कॉइन या बार के रूप में हो। यह एक ऐसी एसेट्स मानी जाती है जिसे समय पड़ने पर आसानी से कैश में बदला जा सकता है। धनतेरस के दिन सोना खरीदने के प्रोसेस का आनंद लेने के लिए आपको कुछ नियम और टिप्स का ध्यान रखना होगा। ताकि, आप किसी भी ज्वैलर से ठग कर न आ जाए।
सोना खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें
खरीदें सर्टिफाइड गोल्ड: केवल वही सोना खरीदें जो भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित हो। इससे यह तय होता है कि सोने की शुद्धता और क्लालिटी का जो दावा किया जा रहा है वह सही है। बीआईएस हॉलमार्क में शुद्धता कोड, टेस्टिंग लैब का निशान, ज्वैलर का साइन और साल होगा। हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता का भरोसा देता है। यह सोने की क्वालिटी की गारंटी देता है।
शुद्धता की करें जांच: सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। भारत में सोने की शुद्धता का सामान्य स्तर 24, 22 और 18 है। वह शुद्धता स्तर चुनें जो आपके और बजट के लिए सही हो। सोने को कैरेट में मापा जाता है और 24 कैरेट को शुद्ध सोना माना जाता है। आमतौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ये देख लें कि आप जो सोना खरीद रहे हैं उसका कैरेट सही हो।
कीमतों की करें तुलना: सोने की कीमतें हर जौहरी के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। खरीदारी करने से पहले दूसरे ज्वैलर्स से कीमतों की तुलना करें। आप सोने का रेट ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। सोने की मौजूदा बाजार कीमत की जानकारी रखें। कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए खरीदारी करने से पहले रेट जान लें।
मेकिंग चार्ज का ध्यान रखें : ज्वैलर्स सोने को गहने में बदलने के लिए मेकिंग चार्ज लेते हैं। गहने के डिजाइन के आधार पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं। मेकिंग चार्ज के बारे में पहले से पूछें और अलग-अलग ज्वैलर्स से उनकी तुलना करें।
बाय-बैक पॉलिसी को जान लें: खरीदारी करने से पहले ज्वैलर्स की बाय-बैक पॉलिसी को समझ लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि अगर आप भविष्य में जौहरी को सोना वापस बेचते हैं तो आपको कितना वापस मिलेगा।
नामी ज्वैलर्स से खरीदें: नामी और स्थापित ज्वैलर्स से सोना खरीदें। यह मेटल की क्वालिटी और प्रामाणिकता को तय करता है। नामी ज्वैलर्स सिर्फ अपनी ज्वैलरी को वापिस लेता है।
छूट और डिस्काउंट: त्योहारी सीजन के दौरान कई ज्वैलर्स छूट ऑफर्स करते हैं। अपने पैसे के सही इस्तेमाल का ध्यान रखें।