धनतेरस पर खरीद रहे हैं सोना-चांदी, सिर्फ मोबाइल से ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Dhanteras 2024: दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। लोग इस शुभ मौके पर ज्वैलरी, बर्तन और पूजा की सामग्री जैसे मूर्तियों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में यह तय करना जरूरी है कि खरीदे गए गहने और अन्य वस्तुएं शुद्ध हों

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 4:30 PM
Dhanteras 2024: दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

Dhanteras 2024: दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। लोग इस शुभ मौके पर ज्वैलरी, बर्तन और पूजा की सामग्री जैसे मूर्तियों की खरीदारी करते हैं। ऐसे में यह तय करना जरूरी है कि खरीदे गए गहने और अन्य वस्तुएं शुद्ध हों। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के हॉलमार्क सेंटर पर सोने-चांदी की शुद्धता की जांच आसानी से की जा सकती है।

सोने के जांच के तरीके

शुद्धता की जांच के लिए दो प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं: स्किन टेस्ट और मेल्ट टेस्ट। जयपुर के बाजारों में 22 कैरेट यानी 91.6 प्रतिशत शुद्धता वाले हॉलमार्क गहने बिक रहे हैं। यदि गहनों की स्किन और टांके में 91.6 प्रतिशत शुद्धता पाई जाती है, तो हॉलमार्क सही माना जाता है। लेकिन यदि शुद्धता में अंतर आता है, तो इसका मतलब है कि गहनों में मिलावट हो सकती है।

मुआवजे का प्रावधान


यदि खरीदारी के दौरान सोने-चांदी के गहने मिलावट या नकली पाए जाते हैं, तो ग्राहक को मुआवजा मिल सकता है। BIS के नियमों के अनुसार, शुद्धता में कमी होने पर सेलर्स को दोगुने अमाउंट के साथ-साथ टेस्ट के चार्ज भी देने होते हैं।

जांच मोबाइल ऐप से कर सकते हैं चेक

ग्राहक BIS के मोबाइल ऐप पर एक्यूआईडी (AQUID) नंबर डालकर भी गहनों की प्रामाणिकता की जांच कर सकते हैं। हॉलमार्किंग से जुड़ी सभी जानकारी BIS की आधिकारिक वेबसाइट www.bis.gov.in पर भी मिल जाएगी।

दीपावली पर खरीदारी से पहले ध्यान रखें

दिवाली के इस शुभ अवसर पर यदि आप सोने-चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो शुद्धता की जांच अवश्य करवाएं। इससे न सिर्फ आपकी खरीदारी सुरक्षित रहेगी, बल्कि आपको सही मूल्य पर असली गहने मिलेंगे। हॉलमार्क की जांच कर यह सुनिश्चित करें कि आपके गहने शुद्ध और प्रामाणिक हों, ताकि त्योहार का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा सके।

जयपुर में 22 हॉलमार्क सेंटर

जयपुर में वर्तमान में 22 हॉलमार्क सेंटर हैं, जहां सोने-चांदी की शुद्धता जांचने की सुविधा उपलब्ध है। ये सेंटर शहर के प्रमुख इलाकों जैसे जौहरी बाजार, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वैशाली नगर, चांदपील बाजार, वीकेआई, झोटवाड़ा और एमआई रोड में स्थित हैं। यहां आप केवल 50 रुपये में अपनी ज्वैलरी या अन्य सोने-चांदी के सामान की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस प्रोसे, में लगभग 10 मिनट का समय लगता है।

आज पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है गोल्ड में निवेश करना, जानिए इसकी वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।