Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन कई सामान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन देश भर में सोना-चांदी सहित ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक समानों की खूब खरीदारी हुई। वहीं बिहार में भी धनतेरस के मौके पर खरीदारी का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने धनतेरस में बढ़चढ़ कर खरीदारी कर रहे हैं। बिहार के बाजारों में ज्वेलरी शोरूम, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल और बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
