Dhanteras 2022: बीते 5 सालों में धनतेरस पर गोल्ड का रहा ये रेट, इस साल 50 हजार के करीब सोना

Dhanteras and Diwali 2022: हमारी हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है

अपडेटेड Oct 21, 2022 पर 7:40 PM
इस बार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 49,800 रुपये के करीब बना हुआ है।

Dhanteras and Diwali 2022: हमारी हिंदू परंपराओं के अनुसार धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अब जब बाजार में महंगाई हैं और सोने की कीमत एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है, तो यहां आपको बीते 5 सालों के सोने के रेट के बारे में बता रहे हैं कि पिछले 5 सालों में धनतेरस पर सोने का क्या रेट रहा है। इस बार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 49,800 रुपये के करीब बना हुआ है।

साल 2016 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2016 में धनतेरस का त्योहार 28 अक्टूबर 2016 को मनाया गया था। तब 24 कैरेट के सोने का भाव 29,900 रुपये के करीब था।


साल 2017 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2017 में सोने के भाव मे थोड़ी गिरावट आई। तब साल 2017 की धनतेरस 17 अक्टूबर को थी। उस दिन भाव 29,600 रुपये के आसपास बना हुआ था। ये 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव था।

साल 2018 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2018 में धनतेरस 5 नवंबर को थी। उस दिन 10 ग्राम सोने का भाव 32,600 रुपये के आसपास बना हुआ था।

साल 2019 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2019 में सोने के भाव में थोड़ी तेजी आई। तब धनतेरस 25 अक्टूबर को थी। तब 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 38,200 रुपये के आसपास बना हुआ था। अगर 2018 से इसकी तुलना करे तो तब रेट 6,000 रुपये तक बढ़ चुके थे।

साल 2020 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2020 में कोरोना काल के बीच धनतेरस का त्यौहार 13 नवंबर को पूरे देश में मनाया गया। इस साल सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 10 ग्राम गोल्ड 51,000 रुपये के भी पार पहुंच गया।

साल 2021 की धनतेरस पर गोल्ड का रेट

साल 2021 की धनतेरस 2 नवंबर को पड़ा था। तब सोने के भाव पीक पर पहुंचने के बाद इसमें करेक्शन देखने को मिला। तब सोने का भाव 47,650 रुपये क आसपास बना हुआ था।

2022 में 50 हजार के पार सोना

कल 23 अक्टूबर को देश भर में धनतेरस का त्योहार मनाया जाना है। अभी 24 कैरेट सोने का भाव 50,000 रुपये के आसपास बना हुआ है। धनतेरस से एक दिन पहले सोने के भाव बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,000 रुपये के नीचे आ गया है। आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 373 रुपये सस्ता होकर 49,855 रुपये पर आ गया है।

Buzzing Stocks: आज फोकस में रहने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और अन्य स्टॉक्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।