Credit Cards

Dhanteras Gold Price 2025: पिछले साल से 60% ऊपर है गोल्ड, साल 2026 में 1.50 लाख होगा गोल्ड

भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव क्या होगा? क्या अगले साल तक सोना फिर 60 फीसदी तक का रिटर्न देगा?

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 5:56 PM
Story continues below Advertisement
Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले ही सोने ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है।

Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले ही सोने ने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। साल 2025 में अब तक सोने की कीमतों में 60% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगली दिवाली तक सोने का भाव क्या होगा? क्या अगले साल तक सोना फिर 60 फीसदी तक का रिटर्न देगा? सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,21,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

साल 2025 में सोने की तेजी के पीछे कई वजहें हैं। वैश्विक अस्थिरता, रुपया कमजोर होना, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीद सोने को तेजी देने का बड़ा कारण हैं।

भारत में धनतेरस को सोना खरीदने का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लाखों लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। भारतीयों के लिए सोना सिर्फ गहने नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश है। इसी वजह से भारतीय परिवारों के पास करीब 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का निजी सोना जमा बताया जाता है।


ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक पिछले धनतेरस से अब तक सोने ने लगभग 60% का शानदार रिटर्न दिया है, जो शेयर बाजार के Nifty 50 इंडेक्स से कहीं बेहतर है। रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में यह उछाल ब्याज दरों में गिरावट, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से आया है।

एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले महीनों में भी सोने की कीमतें ऊंची रह सकती हैं। अगर सोना $3,800 प्रति औंस के ऊपर टिकता है, तो यह $4,700 से $4,800 तक जा सकता है। हालांकि, अगर कीमतें $3,446 से नीचे जाती हैं, तो यह $3,100 के स्तर तक गिर सकती हैं।

क्या सोना होगा सस्ता?

एक्सिस डायरेक्ट का सुझाव है कि निवेशक 1,05,000 से 1,15,000 रुपये के दायरे में गिरावट पर खरीदारी करें, क्योंकि अगली दिवाली तक सोने का भाव 1,45,000 से 1,50,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

दुनिया भर में कई केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम कर सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। पिछले साल बैंकों ने अपने भंडार में 1,180 टन सोना जोड़ा था और 2025 में भी करीब 1,000 टन सोना खरीदने की उम्मीद है। इससे सोने की कीमतों को मजबूत आधार मिला है। इसके अलावा, निवेशक भी मुद्रा की कमजोरी और महंगाई से बचाव के लिए सोने में पैसा लगा रहे हैं। लगातार बढ़ते ETF निवेश ने भी सोने के भाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

ज्वेलरी में नया ट्रेंड: डायमंड की चमक बढ़ी

सोने के दाम आसमान छूने के साथ ही लोगों की पसंद भी बदल रही है। राज डायमंड्स के एमडी ईश्वर सुराणा का कहना है कि त्योहारों का सीजन लोगों के लिए न सिर्फ धार्मिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी खास होता है। अब खरीदार पारंपरिक सोने की जगह डायमंड ज्वेलरी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सुराणा के मुताबिक आने वाले सालों में डायमंड ज्वेलरी सिर्फ शादी-ब्याह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह हर मौके पर पहनने लायक फैशन ट्रेंड बन जाएगा।

Gold में निवेश के ये हैं 5 सबसे स्मार्ट तरीके, धनतेरस पर कर सकते हैं इस्तेमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।