Get App

अगर आपकी जेब में है 786 नंबर का नोट तो इस दिवाली आप बन जाएंगे लखपति

नोटों का या सिक्कों का कलेक्शन कभी भी आपको बैठे-बैठे लखपति बना देता है, अगर आपके खजाने में हैं ये नोट तो जल्दी से ढूंढ लीजिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2020 पर 4:20 PM
अगर आपकी जेब में है 786 नंबर का नोट तो इस दिवाली आप बन जाएंगे लखपति

नोट या सिक्कों का कलेक्शन करने का अगर आपको शौक है तो फिर अब समय आ गया है कि आप अपने शौक को कमाई में बदल लें। जी हां हम सही कह रहे हैं। जल्दी से आप खजाना खोलिए और जिस तरह की नोट हम बता रहें हैं वैसी ही नोट ढूंढना शुरू कर दीजिए। हो सकता है आपकी किस्मत उसी खजाने में छिपी हो और आप लखपति बन जाए। 

अगर आपके पास नोट का कलेक्शन हैं और उसमें 786 नंबर की सीरीज वाली नोट है तो फिर आपको देर करने की जरूरत नहीं है। आप झट से ई-बे की वेबसाइट पर जाइये और वहां अपने नोट के दाम वसूल सकते हैं। दरअसल इंडियन करेंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है। ई-बे हमेशा नोटों की बोली लगाता रहता है। इस बोली में कोई भी आम आदमी भाग ले सकता है। जिनके पास भी 786 डिजिट वाल नोट है उसमें नोट की एक बोली में 3 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। ये 786 वहीं नंबर जिसे अमिताभ बच्चन भी सकी मानते हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म कुली में 786 नंबर का बिल्ला लगाते हैं। और ये उनका लकी नंबर साबित होता है।

नोटों पर एक समान डिजिट की सीरीज मिलने पर होती है मोटी कमाई

अब कुछ ऐसे नोटों के बारे में चर्चा करते हैं, जिसमें 786 नंबर नहीं है तो फिर किस तरह के नंबर से कमाई कर सकते हैं। तो बता दें कि बात कुछ ऐसी है कि अगर आपके पास कोई भी नोट हो और उसमें अंकों की सीरीज यानी जो नंबर नोट के नीचे और ऊपर लिखे होतें हैं अगर वो एक समान हैं तो भी आपकी शानदार कमाई हो सकती है। हाल ही में एक दस रुपये का नोट मिल गया जिसमें अंकों सीरीज समान थी। बस फिर क्या था उस 10 रुपये के नोट की बोली 3300 रुपये में लगी।

1951 में छपा 10 रुपये का नोट बिका 1 लाख रुपये में

इसी तरह 10 रुपये का एक पुराना नोट है, जिसे 1951 में छापा गया था। यह नोट सफेद और हल्के नीले रंग में है। अगर आपके पास यह नोट है तो इसकी कीमत 1 लाख रुपये तक मिल जाएगी। बहुत ज्यादा पुराना होने के कारण ये नोट काफी रेयर माना जाता है।

1 रुपये का नोट दिलाएगा 10,000 रुपये

ऐसे ही अगर पास 1 रुपये का नोट हो जिसे 1917 में छापा गया था। इस नोट की कीमत इस समय 10,250 रुपये है। यानी अगर आपके पास ऐसा नोट है तो उसकी बोली लगने पर आपको 10,250 रुपये मिल जाएंगे।

नोट की गड्डी में सीरियल से सीरीज नंबर मिलने पर भी होती है मोटी कमाई

अगर आपके पास कोई नोटों की गड्डी है, जिसमें नोटों में लिखी सीरीज एक जैसी हो। जैसे मान लीजिए कोई 10 रुपये के नोट की गड़्डी है। उसकी सीरीज 999999 एक नोट की है। दूसरे नोट की सीरीज 888888, तीसरे नोट की सीरीज 777777, चौथे नोट की सीरीज 666666 है। इस तरह से आखिरी में 111111 का नोट है। ऐसे नोटों की भी अच्छी रकम मिलती है। हाल ही में एक 10 रुपये की गड्डी थी। जिसमें 111111 से लेकर 888888 तक सीरीज अंक मिल गए। बस फिर क्या था, वो 80 रुपये 2,399 रुपये में बिक गए।  

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें