Diwali 2025: भारत में त्योहारी सीजन खूब जोर-शोर से चल रहा है। यह दिवाली के साथ अपने पीक पर होगा। ये वो समय होता है, जब लोग नए उत्साह के साथ अपनी वित्तीय योजनाओं और नए साल की तैयारियों में जुट जाते हैं। इस दौरान स्टॉक मार्केट में मुहूर्त ट्रेडिंग की भी परंपरा है, जो केवल एक घंटे का ट्रेडिंग सेशन होता है। निवेशक मानते हैं कि इस समय में किया गया निवेश पूरे साल के लिए धन और समृद्धि लाता है।
