DLF Midtown Plaza: दिल्लीवालों को मिला नया हैंगआउट डेस्टिनेशन! मोती नगर में खुला DLF का पहला नेबरहुड मिडटाउन प्लाजा

DLF Midtown Plaza: डीएलएफ रिटेल ने वेस्ट दिल्ली के मोती नगर में अपना पहला 'डीएलएफ मिडटाउन प्लाजा' लॉन्च कर दिया है। 2.8 लाख वर्ग फीट में फैले इस प्लाजा में PVR, रिलायंस डिजिटल, पंजाब ग्रिल, ब्लू टोकाई और टोनी एंड गाय जैसे 150 से अधिक ब्रांड्स हैं, जो शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन एक्सपीरियंस देने वाला है

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 12:29 PM
इसे एक ऐसे डेस्टिनेशन के रूप में बनाया गया है जो शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट को एक साथ लाता है

DLF Midtown Plaza Launch in West Delhi: मशहूर रियल एस्टेट और रिटेल दिग्गज डीएलएफ रिटेल ने वेस्ट दिल्ली के मोती नगर में अपने पहले नेबरहुड लाइफस्टाइल प्लाजा 'डीएलएफ मिडटाउन प्लाजा' के लॉन्च की घोषणा की है। करीब 2.8 लाख वर्ग फीट में फैला यह प्लाजा वेस्ट दिल्ली के लगभग 25 लाख लोगों की शॉपिंग, डाइनिंग, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगा।

150 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स की मौजूदगी

डीएलएफ मिडटाउन प्लाजा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां लोगों को एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन का अनूठा अनुभव मिले। यहां 150 से ज्यादा ब्रांड्स मौजूद हैं:


एंकर ब्रांड्स: गो फ्रेश, रिलायंस डिजिटल, मिस्टर डीआईवाई (Mr. DIY), होमस्टॉप और PVR सिनेमाज का 3-स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स।

फैशन और लाइफस्टाइल: हाउस ऑफ करी, बसंती (कपड़े एंड कॉफी), रोजा (Roza) और ऑफिस एंड यू।

ज्वेलरी ब्रांड्स: संगीता बूचरा, ब्लूस्टोन, सेनेस (Sennes) और पालमोनस।

ब्यूटी व सैलून: टोनी एंड गाय (TONI&GUY) और गीतांजलि सैलून।

फूड लवर्स के लिए खास: कैफे से लेकर फाइन डाइनिंग तक

वेस्ट दिल्ली के फूड लवर्स और युवाओं (Gen Z) को ध्यान में रखते हुए यहां फूड एंड बेवरेज(F&B) का शानदार कॉम्बिनेशन तैयार किया गया है:

कैफे और कॉफी शॉप्स: ब्लू टोकाई (Blue Tokai), थर्ड वेव कॉफी, द कॉफी बीन एंड टी लीफ (CBTL), अलायंस काइंड, डोहफुल (Dohful), चायोस और केवेंटर्स।

डाइनिंग और रेस्टोरेंट्स: पंजाब ग्रिल (Punjab Grill), यूमी (YouMee), कैफे टोनिनो, स्पीजिया बिस्ट्रो, दासाप्रकाश, द्रविण कैंटीन, प्रिंस चाट, अकुज बर्गर, अंडरडॉग्स और माउंट फ़ूजी।

'हेलो नेबर' कैंपेन: स्थानीय समुदाय से जुड़ाव

प्लाजा के लॉन्च को खास बनाने के लिए DLF ने 'हेलो नेबर' (Hello Neighbour) कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान में पास की सोसाइटियों DLF One Mid Town और Capital Greens के निवासियों को शामिल किया गया है, जो वेस्ट दिल्ली के अपनेपन और सामुदायिक भावना को दर्शाता है।

बदलते नेबरहुड रिटेल का प्रतीक है 'डीएलएफ मिडटाउन प्लाजा'

डीएलएफ रिटेल की ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बिजनेस हेड पुष्पा बेक्टर ने कहा, 'मिडटाउन प्लाजा आज के समय में बदल रहे नेबरहुड रिटेल का प्रतीक है। इसे एक ऐसे डेस्टिनेशन के रूप में देखा गया है जो शॉपिंग, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट को एक साथ लाता है। वेस्ट दिल्ली के लिए यह सिर्फ एक शॉपिंग सेंटर नहीं, बल्कि लोगों के जुड़ने का एक नया ठिकाना बनेगा।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।