Get App

मेट्रो में सफर करने के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, DMRC ने शुरू की नई सर्विस

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2021 पर 5:02 PM
मेट्रो में सफर करने के लिए नहीं होगी कार्ड की जरूरत, DMRC ने शुरू की नई सर्विस

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब मेट्रो में सफर करना पहले की तुलना में आसान हो गया है। अब मेट्रो से सफर करने के लिए टोकन या स्मार्टकार्ड रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। अब मेट्रो में सफर करने के लिए आप किराये का पेमेंट अपने बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। DMRC की तरफ से इसके लिए नई ऑटोमेटिक फेयर मशीनें लगाई जा रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

44 स्टेशन पर लगी नई मशीनें

आप स्मार्ट कार्ड के अलावा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC), क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर QR टिकट के माध्यम से भी मेट्रो का किराये दे सकेंगे। DMRC ने चौथे चरण के दौरान 44 स्टेशनों पर ऑटोमेटिक किराया कलेक्शन यानी AFC सिस्टम इंस्टॉल करना शुरू कर दिया है। यानी जल्दी ही आपको ये सुविधा मिलेगी।

DMRC के अधिकारी ने बताया कि नए सिस्टम में कैशलेस और ह्यूमन एरर फ्री ट्रांजेक्शन के अलावा सेवाओं के अधिक डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। यात्री अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। राजधानी में अभी सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही यह सुविधा है.

इन तरीके से दे सकेंगे किराया

1. स्मार्ट कार्ड
2. नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड
3. मोबाइल आधारित एनएफसी (Near Field Communication Ticketing)
4. मोबाइल QR कोड आधारित टिकट
5. पेपर QR टिकट

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें