Bank Locker: भारत के सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक अपने ग्राहकों को बैंक एग्रीमेंट साइन करने के लिए बोल रहे हैं। सभी बैंक अपने ग्राहकों कॉल, SMS और ईमेल के जरिये मैसेज कर रहे हैं कि नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन कर लें। ये काम बैंक लॉकर ग्राहकों को 31 दिसंबर तक पूरा करना है। साल 2023 खत्म होने में 6 दिन का समय बचा है। इस हफ्ते में कई राज्यों में छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में लोगों के पास एग्रीमेंट को साइन करने के लिए बैंक जाने के लिए कम ही दिन बचे हैं।
