क्या आप फ्लाइट में अपनी पसंद की सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे चुकाते हैं? ऐसे कई तरीके हैं, जिससे आपको अपनी पसंद की सीट के लिए अलग से पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सफर के लिए ऐसी एरलाइंस का चुनाव कर सकते हैं, जो मुफ्त में पंसद की सीट चुनने का मौका देती हैं। आप सीट सेलेक्शन विंडो खुलने का इंतजार कर सकते हैं, जो आम तौर पर फ्लाइट के 24-48 घंटे पहले खुलता है। एयरलाइंस के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम ज्वाइन कर भी भी सीट के लिए एक्स्ट्रा चार्ज चुकाने से बच सकते हैं। आइए इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
1. फ्री सीट सेलेक्शन वाली एयरलाइंस का चुनाव करें
सभी एयरलाइंस कंपनियां (Airlines) सीट के लिए ग्राहकों से पैसे चार्ज नहीं करती हैं। बजट एयरलाइंस (Budget Airlines) अक्सर सीट सेलेक्शन के लिए एक्स्ट्रा (Extra Charge for Seat Selection) पैसे लेती हैं। लेकिन, फुल सर्विस एयरलाइंस इसके लिए अलग से पैसे नहीं लेती हैं। उदाहरण के लिए एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस अक्सर घरेलू उड़ान में चेक-इन के दौरान फ्री सीट सेलेक्शन ऑफर करती हैं।
ज्यादातर एयरलाइंस फ्लाइट के 24 से 48 घंटे पहले फ्री सीट सेलेक्शन की सुविधा देती हैं। वेब चेक-इन विंडो खुलने पर यह उपलब्ध होता है। एयरलाइंस उन सीट्स को ओपन करती हैं जो पहले फीस पेमेंट के लिए रिजर्व रखी गई थीं। इसलिए वेब चेक-इन खुलते ही लॉग-इन कर आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। वेब-चेक इन विंडो खुलते ही चेक-इन करने पर अपनी पसंद की सीट फ्री में मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
3. रैंडम सीट सेलेक्शन के लिए तैयार रहें
कई एयरलाइंस वेब चेक-इन के दौरान पैसेंजर को सीट फ्री में ऑफर करती हैं। ऐसा तब होता है, जब पैसेंजर ने पहले से सीट सेलेक्ट नहीं किया होता है। यह ऐसे पैसेंजर के लिए सही है, जिनकी किसी खास सीट में दिलचस्पी नहीं होती है।
4. एयरलाइंस के लॉयल्टी प्रोग्राम को ज्वाइन करें
फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम में आम तौर पर फ्री सीट सेलेक्शन की सुविधा शामिल होती है। अगर आप किसी एयरलाइंस के लॉयल्टी प्रोग्राम के मेंबर हैं तो आप फ्री सीट सेलेक्शन ऑफर के हकदार होंगे। एंट्री लेवल की मेंबरशिप पर भी फ्री सीट सेलेक्शन की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: NPS: रिटायरमेंट बाद पेंशन के लिए सही एन्युटी का चुनाव जरूरी है, आखिर क्या है एन्युटी, यह कितने तरह की होती है?
5. व्यस्त तारीखों के दौरान ट्रैवल करने से बचें
कई बार कुछ खास तारीखों में ट्रेवलर की संख्या बढ़ जाती है। हॉलीडे सीजन इसका उदाहरण हैं। पीक सीजन के दौरान एयरलाइंस हर सर्विस के लिए पैसे चार्ज करती हैं। इसलिए अगर आपके लिए व्यस्त तारीखों पर ट्रेवल करना जरूरी नहीं है तो आप किसी सामान्य तारीख को यात्रा के लिए चुन सकते हैं। इससे सीट सेलेक्शन की सुविधा आपको फ्री में उपलब्ध होगी।